• Thu. May 2nd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

साइंस कालेज के रेड रिबन क्लब को दिल्ली में मिला सम्मान

Dec 11, 2019

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के यूथ रेडक्रास इकाई के अंतर्गत रेड रिबन क्लब को एड्स नियंत्रण से संबंधित उल्लेखनीय कार्य के लिए नई दिल्ली मेंं पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में स्थापित रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्राध्यापक डॉ. तरलोचन कौर संधू एवं पीयर सदस्य स्वयं सेवक कातिर्केय त्रिपाठी को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। नई दिल्ली के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में डॉ. तरलोचन कौर संधू को यह पुरस्कार नेषनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेषन के डायरेक्टर के श्री संजीव कुमार ने प्रदान किया।दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के यूथ रेडक्रास इकाई के अंतर्गत रेड रिबन क्लब को एड्स नियंत्रण से संबंधित उल्लेखनीय कार्य के लिए नई दिल्ली मेंं पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में स्थापित रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्राध्यापक डॉ. तरलोचन कौर संधू एवं पीयर सदस्य स्वयं सेवक कातिर्केय त्रिपाठी को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। नई दिल्ली के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में डॉ. तरलोचन कौर संधू को यह पुरस्कार नेषनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेषन के डायरेक्टर के श्री संजीव कुमार ने प्रदान किया। उल्लेखनीय है, कि उक्त सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्रदेष के 10 महाविद्यालयों का चयन उनकी एड्स नियंत्रण गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर किया गया था। महाविद्यालय की रेड रिबन क्लब की पुरस्कृत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरलोचन कौर संधू ने बताया कि शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग को एचआईवी एड्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चयनित किया गया था, पिछले 4 अकादमिक सत्रों में रेड रिबन क्लब द्वारा एचआईवी एड्स पर नियंत्रण संबंधी साईंस कालेज, दुर्ग में जागरूकता रैली, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, भाषण, स्वच्छता अभियान, नषा उन्मूलन एवं अन्य गतिविधियों का लगातार आयोजन किया जाता रहा है। यूथ रेडक्रास एवं रेड रिबन क्लब के महाविद्यालय में गठन करने का मुख्य उद्देष्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में नेतृत्व एवं सेवा भावना का विकास तथा समाज के प्रति उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों को समझाना है।
डॉ. तरलोचन कौर संधू एवं रेड रिबन क्लब के समस्त सदस्यों की राष्ट्रीय स्तर पर इस उपलब्धि हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम.ए. सिद्दीकी, डॉ. राजेन्द्र चैबे, डॉ. ओ.पी. गुप्ता, डॉ. जगजीत कौर सलूजा, डॉ. अनुपमा अस्थाना, रजिस्ट्रार श्री आषुतोष साव सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने बधाई दी है। प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने कहा कि आने वाले समय में महाविद्यालय के यूथ रेडक्रास एवं रेड रिबन क्लब को समाज के हित में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने हेतु और अधिक सहायता एवं संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे।

Leave a Reply