दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय एवं नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेस इंडिया, आईआईटी मुंबई चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में एक ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2021 हेतु भारत सरकार द्वारा विषय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार का भविष्य: शिक्षा कौशल एवं कार्य पर प्रभाव विषय का चयन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. एके सिंह थे। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ अनिल कुमार ने किया। डॉ ए.के. सिंह ने विज्ञान दिवस के थीम एवं इसके इतिहास पर विस्तृत प्रकाश डाला।