• Fri. May 3rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

साइंस कालेज ने वृद्धाश्रम में दिया दैनिक उपयोग का सामान

Jul 13, 2021
Science college donates at Oldage Home Durg

भिलाई। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा विस्तार गतिविधियों के अंतर्गत पुलगांव चैक स्थित वृध्दा आश्रम में जाकर असहाय बुर्जुर्गों को दैनिक आवष्यक सामग्री एवं मास्त तथा सेनेटाइजर का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधित अनेक छोटी-छोटी जानकारियां दी गयी, जिसका पालन कर वे स्वस्थ जीवन यापन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में प्राणीषास्त्र विभाग के डॉ कांति चौबे, डॉ अनिल कुमार, डॉ उषा साहू, डॉ दिव्या कुमुदिनी मिंज, प्रो. मौसमी डे, डॉ संजू सिन्हा तथा अलका मिश्रा ने सक्रिय योगदान दिया। सभी सदस्यों ने वृध्दा आश्रम में रहने वाले वृध्दजनों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की एवं उनके परेशानियों को यथासंभव दूर करने का प्रयास किया तथा जिन परेशानियों का तत्काल निवारण संभव नही था, उसके लिए वृध्दा आश्रम में पुनः जाकर उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply