• Tue. May 7th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

शंकराचार्य महाविद्यालय में इंटर कालेज जूडो का आयोजन

Mar 8, 2022
Inter College Judo at SSMV

भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के मार्गदर्शन में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई में अंर्तमहाविद्यालयीन जूडो (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन 03 मार्च 2022 को किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अति. निदेशक/प्राचार्य डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ी भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि चिन्हित महाविद्यालय के लक्षमेन्द्र कुलदीप, वरिष्ट क्रीडाधिकारी यशवंत देशमुख, अरूण चौधरी, शास. नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी भिलाई के डॉ. प्रशांत कन्नोजे मंच पर आसीन थे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैः-
अंतर महाविद्यालयीन स्तरीय जूडो (महिला) वर्ग 44 किलोग्राम से 48 किलोग्राम में प्रथम स्थान श्रद्धा निषाद, शास. इंदिरा गांधी महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई, द्वितीय स्थान प्रियांशी बघेल, साइंस कालेज राजनांदगांव, 48 किलोग्राम से 52 किलोग्राम में प्रथम स्थान निलीमा साहू, शास. दिगविजय कालेज राजनांदगांव, द्वितीय स्थान श्रद्धा साहू शास. इंदिरा गांधी महाविद्यालय वैषाली नगर भिलाई, 52 किलोग्राम से 57 किलोग्राम में प्रथम स्थान दिव्या कुमारी, शास. इंदिरा गांधी महाविद्यालय वैषाली नगर भिलाई, द्वितीय स्थान रीतू गात्रे, साइंस कालेज दुर्ग, 57 किलोग्राम से 63 किलोग्राम में प्रथम स्थान अनुष्ठा मित्तल, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई द्वितीय स्थान गुंजन यादव डी.एम.वी. राजनांदगांव रही।
अंतर महाविद्यालयीन स्तरीय जूडो (पुरूष) वर्ग से 60 किलोग्राम में प्रथम स्थान मुकेष कुमार निरमलकर, कल्याण पी.जी. कालेज भिलाई, द्वितीय स्थान सरांग कुलमालकर एम.एल.जे. कालेज कुर्सीपार भिलाई, 66 किलोग्राम में प्रथम स्थान श्रवण शर्मा, स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय हुडको भिलाई, द्वितीय स्थान संदीप सोनकर कल्याण पी.जी. कालेज भिलाई, 73 किलोग्राम में प्रथम स्थान सुदर्शन निर्मलकर शास. इंदिरा गांधी महाविद्यालय वैषाली नगर भिलाई, 81 किलोग्राम में प्रथम स्थान सन्नी बनसोड सुराना कालेज दुर्ग, 90 किलोग्राम में प्रथम स्थान अनमोल सिंह कल्याण पी.जी. कालेज भिलाई, 100 किलोग्राम में प्रथम स्थान अर्जुन निर्मलकर पी.जी. कालेज बेमेतरा रहें।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक श्री विजय कुमार नाग एवं श्री शेख सरीफ थे। कार्यक्रम में अन्य क्रीड़ाधिकारी, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. महेन्द्र शर्मा ने किया।

Leave a Reply