• Sat. May 4th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गर्ल्स कालेज की संजना का राष्ट्रीय एकता शिविर में चयन

Jun 3, 2022
Sanjana of Girls College Durg participates in NIC

दुर्ग। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निर्देशालय भोपाल द्वारा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में रामचन्द्र मिशन आश्रम, अमलेश्वर में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की संजना सिंह का चयन हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के प्रतिनिधित्व के लिए किया गया।
इस शिविर में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड आदि12 राज्यों से 200 से अधिक स्वयं सेवक शामिल हुए। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशेश्वरी ध्रुव ने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रांतों के स्वयंसेवकों ने कला, संस्कृति व विचारों का आदान-प्रदान किया।
बौद्धिक परिचर्चा के अंतर्गत विशेषज्ञों ने स्वयं सेवक प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता आदि पर व्याख्यान दिया। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक स्पर्धाएं आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पारंपरिक लोकनृत्यों ने प्रदेश के गौरव को बढ़ाया। एक भारत श्रेष्ठ भारत के उद्देश्यों को पूरा करते हुए सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आदान-प्रदान उत्कृष्ट रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशेश्वरी ध्रुव, डॉ. सुचित्रा खोब्रागड़े ने संजना सिंह को बधाई दी है।

Leave a Reply