• Tue. May 7th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

शैलदेवी महाविद्यालय में मनाया गया “आजादी का अमृत महोत्सव”

Aug 14, 2022
Azadi Ka Amrit Mahotsava in Shaildevi College

अंडा, दुर्ग। शैलदेवी महाविद्यालय में 13 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पावन अवसर पर जहां हमारा भारत देश स्वतंत्रता के 75 वीं स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। महाविद्यालय ने देश व देश के स्वतंत्रता के महत्व को सर्व समाज में स्थापित करने हेतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए “घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत् तिरंगा झंडा से युक्त एक मोटरसाइकिल रैली का सफल आयोजन किया।
इस रैली में शैलदेवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों व सभी शैक्षणिक व गैर–शैक्षणिक कर्मचारियों ने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा धारण कर भारत माता की जयकार करते हुए अनेक ग्रामों का भ्रमण किया। यह रैली ग्राम अंडा से आरंभ होकर क्रमश: जंजगीरी से पाऊवारा, कोकड़ी, कोड़ीया, भानपुरी, कुथरेल होते हुए पुनः अंडा ग्राम पहुंचा और वहीं ग्राम के अटल चौक पर भारत देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए विभिन्न नारों से उनके वीरता का बखान किया। जिससे देशवासियों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो। रैली का शुभारंभ श्री राजन कुमार दुबे, चेयरमैन, शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा द्वारा भारत माता के जयकारे के साथ किया गया।
जब भारत के सपूत अपने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर आगे बढ़े तब उसकी स्वर्णिम छटा अद्भुत प्रतीत हो रही थी। सभी के मुख से गुंजायमान होते देशभक्ति के नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजित हो उठा। मानो स्वर्ग के देवता भी आकाश में स्थित हो इस देश पर मर मिटने वाले देशभक्तों पर जल की बूंदों के माध्यम से पुष्प वर्षा कर रहे हो और मेघों की प्रचंड गर्जना से ढोल नगाड़ों की ध्वनि उत्पन्न कर रहे हो।लग रहा था मानो आज हमारे साथ संपूर्ण प्रकृति भी राष्ट्र भक्ति में लीन हो गया है। यह रैली आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व को सार्थकता प्रदान करते हुए जन–जन को देशभक्ति का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हो गया।

Leave a Reply