• Tue. May 7th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गर्ल्स काॅलेज में महिला दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Mar 9, 2023
IWD observed in Girls College Durg

दुर्ग. शासकीय डाॅ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। प्रभारी प्राध्यापक डाॅ. रेशमा लाकेश ने बताया कि पुरूषों और महिलाओं के बीच समानता, कार्य करने का अधिकार, भेदभाव का निषेध सर्वोपरि है। महिला प्रकोष्ठ वर्ष भर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजन करता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ के द्वारा समय-समय पर जागरूकता संबंधी जानकारी उपलब्ध करायी जाती है तथा सुरक्षा प्रशिक्षण, न्यायायिक अधिकार संबंधी जानकारी विषय-विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है।
डाॅ. सुषमा यादव ने बताया कि इस तरह के आयोजन महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को बनाये रखने की दिशा में सार्थक है। डाॅ. यशेश्वरी ध्रुव ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। डाॅ. सुनीता गुप्ता एवं डाॅ. मुक्ता बांखला ने गीत प्रस्तुत किये। गुलाबी थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम को गीत-संगीत एवं खेलों के माध्यम से मनोरंजक बनाया गया जिसे सभी ने सराहा। डाॅ. ऋतु दुबे ने स्वरचित कविता सुनाई।
कार्यक्रम का संचालन तबस्सुम और आभार प्रदर्शन ज्योति भरणे ने किया।

Leave a Reply