• Sat. May 18th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

साइंस कॉलेज में जन-भागीदारी समिति का सम्मान समारोह

Apr 26, 2023
Stakeholders feliciated in Science College

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के जन-भागीदारी समिति के सम्मान समारोह का आयोजन 25 अप्रैल को स्वशासी भवन के सभागार में किया गया जिसमें सांसद विजय बघेल, जनभागीदारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह, विशेष सलाहकार राजेन्द्र साहू के साथ समिति के सदस्य शहवाज मिर्जा, डामेन्द्र परगनिहा, अनूप यादव, जयेश सोनी, आयुष शर्मा, सुमित ताम्रकार, भावेश इंजीनियर, सुनील मेश्राम, अन्य सदस्यों को ेसम्मान हेतु सादर आमंत्रित किया गया।
इन सभी का महाविद्यालय विकास यात्रा में पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ जिसके कारण इस महाविद्यालय ने नैंक ए प्लस’ (उच्चतम अंकों के साथ) प्राप्त कर देश में अपना स्थान बनाया है। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा श्रीफल, शाल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सभी का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
प्राचार्य डाॅ. आरएन सिंह ने स्वागत भाषण के साथ महाविद्यालय की उपलब्धियों की चर्चा की, ये उपलब्धियाँ विशेष रूप से अध्यक्ष
आशुतोष के कार्यकाल में मिली। सभी सदस्यों ने संस्थान का भ्रमण किया एवं महाविद्यालय में छात्रहित में चलाई जा रही गतिविधियों की सराहना की।
प्राचार्य द्वारा अतिथियों से सुझाव भी मांगे गए और कमरों की आवश्यकता की पुरजोर मांग की। अतिथियों ने कमरे बनवाने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ प्राध्यापक राजेन्द्र चौबे ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि स्वच्छ छवि के ये सफल नेता हमारे महाविद्यालय के गर्व हैं। उनके छात्र रहे राजेन्द्र साहू एवं आशुतोष सिंह ने अपने छात्र जीवन के स्मरणीय पलों की चर्चा की। सांसद विजय बघेल ने काॅलेज की प्रशंसा की। कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के संयेाजक
डाॅ. अनिल कुमार कश्यप सदस्य डाॅ. जी. एस. ठाकुर एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। डाॅ. राकेश तिवारी द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

Leave a Reply