• Thu. May 2nd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय में फ्यूचरिस्टिक मटेरियल्स पर शोध संगोष्ठी

Jun 25, 2023
Seminar on Futuristic materials

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा फ्यूचरिस्टिक मटेरियल्स पर एक राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर प्रलय मैती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. चंदन उपाध्याय, डाॅ. अखिलेष सिंह ( सभी आई.आई.टी. वाराणसी), डाॅ. जय सिंह (गुरू घासीदास विष्वविद्यालय, बिलासपुर) डाॅ. वाय.आर. कटरे, डाॅ. डब्ल्यू बी. गुरनुले (नागपुर), डाॅ. रबिन जुगाड़े (नागपुर), डाॅ. राजेश लालवानी (बी.आई.टी.) आदि सम्मिलित हुए।
आरंभ में संयोजक डाॅ. अनुपमा अस्थाना एवं आयोजन सचिव डाॅ. अजय सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं राज्यगीत से हुआ। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अकादमिषियन, शोधकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि डाॅ. चंदन उपाध्याय ने फ्यूचरिस्टिक मटेरियल्स के क्षेत्र में शोध की प्रगति का विवरण दिया। डाॅ. अखिलेष सिंह ने महाविद्यालय द्वारा फ्यूचरिस्टिक मटेरियल्स विषय पर शोध संगोष्ठी आयोजित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस महाविद्यालय के शोध के क्षेत्र में योगदान की प्रशंसा की।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रलय मैती ने ऊर्जा के क्षेत्र में फ्यूचरिस्टिक मटेरियल्स के उपयोग के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी एवं इनके उपयोग से ऊर्जा के क्षेत्र में आने वाले क्रंातिकारी परिवर्तनों का विवरण दिया।
कार्यक्रम का संचालन संगोष्ठी की संयुक्त सचिव डाॅ. सुनीता मैथ्यू ने किया। उद्घाटन सत्र का समापन डाॅ. अनिल कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
दोपहर के सत्र में आई.आई.टी वाराणसी के डाॅ. अखिलेष सिंह ने भविष्य मेें मल्टी फंक्षनल मटेरियल्स तथा आई.आई.टी. वाराणसी के डाॅ. चंदन उपाध्याय ने पदार्थ के चुबंकीय गुणों में क्रिस्टल केमेस्ट्री की भूमिका पर व्याख्यान दिया।
द्वितीय तकनीकी सत्र के प्रारंभ में डाॅ. जय सिंह ने जिंक आॅक्साइड नैनोराॅड्स के निर्माण की विधि एवं उनके उपयोग पर व्याख्यान दिया।
द्वितीय तकनीकी सत्र में प्रतिभागियों द्वारा शोध पत्रों की प्रस्तुति दी गयी। प्रथम सत्र में चेयरपर्सन के रूप में डाॅ. वाय. आर. कटरे एवं को चेयर पर्सन डाॅ. राजेश लालवानी सम्मिलित हुए। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता डाॅ. अखिलेष कुमार सिंह ने की।

Leave a Reply