भिलाई। डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट की छात्रा श्रुति मिश्रा ने भारत वर्ष में 14वाँ स्थान बनाया। श्रुति ने अपनी सफलता का श्रेय मिट्ठू मैडम के मार्गदर्शन को दिया। श्रुति ने 340 अंक प्राप्त किया है। अन्य उत्तीर्ण छात्रों में नंदनी जोशी, वैदेही नाहर (कोतमा), अपूर्वा पटेल (रायगढ़), अंशुल कुमार साहु (राजनांदगाव), रीचा राजपूत (देवकर), सुनीता सिंह(कोरबा), शोभना मिश्रा, शिवम सिंह राजपूत, महिमा चन्द्राकर (भिलाई), हर्षा साहू (धमतरी) प्रमुख है। सीए-सीपीटी के बाद अब सीएस में संस्था ने शानदार परीक्षा परिणाम दिया है। संस्था में एमसीए मिट्ठू मैडम, इकोनामिक्स एक्सपर्ट निहारिका राय, सीए प्रवीण बाफना, सीए केतन ठक्कर, सीएमए दिव्या रत्नानी, एमबीए मारिया रिजवी, सी.ए. सुचेता शर्मा, पियुश जोशी जैसे प्रोफेशनल प्रशिक्षक हैं। संस्था में अब तक 50 से अधिक छात्र-छात्राए भारत वर्ष में स्थान बना चुके है। 196 जोनल मार्केट सेक्टर 10 में संचालित कामर्स के क्षेत्र में अग्रणी संस्था में 11वीं, 12वीं सी.ए./ सी.एस/ सी.एम.ए. की कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। संस्था में छात्रों को जी.डी.पी. आई, परसनाल्टी डवलपमेंट, बोलने की कला को भी विकसित किया जाता है। ताकि छात्र-छात्राए आज के औद्योगिक एवं प्रबंधकीय युग में अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को स्थापित कर सकें।