दुर्ग। हॉकी इंडिया राष्ट्रीय खेल हॉकी को पहले जैसा मुकाम देने योजना बना रहा है। इसके लिए देशभर से प्रतिभाओं की खोज कर रही है। मध्य भारत की प्रतिभाओं को खोज कर उन्हें प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। इसी सिलसिले में मेरा छत्तीसगढ़ आना हुआ है। read moreहम यहां के विभिन्न शहरों में जाकर हॉकी की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। यह बात भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच एमके कौशिक ने गुरुवार को नेशनल स्कूल के ग्राउंड में हॉकी खिलाडिय़ों से मुलाकात के दौरान कही। इस दौरान उनके साथ पूर्व महिला हॉकी टीम के कैप्टन और गोल्डन गर्ल सबा अंजुम, छत्तीसगढ हॉकी संघ के सचिव अंसारी अन्य पूर्व खिलाड़ी और कोच उपस्थित थे।
राष्ट्रीय कोच कौशिक ने खिलाडिय़ों से कहा कि आप लगातार मेहनत करते रहिए। हो सकता है टीम इंडिया जल्दी ही आपको खेलने का मौका दे दे। जब राष्ट्रीय कोच कौशिक बच्चों का खेल देख रहे थे। तब लगातार धूल उड़ रही थी और बच्चे उसी धूल के बीच प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी तरह रोजाना कई घंटे बच्चे प्रैक्टिस करते हैं। यह सब जानकर कोच एके कौशिक ने शासन पर तो कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन यह जरूर कहा कि खेल के साथ ही सेहत पर भी ध्यान दें। आगे बढऩे के लिए सेहत जरूरी है।