• Sun. May 5th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

इंजीनियरों के लिए कैड मैनिया मार्च में

Jan 17, 2015

cad mania, bhilai, nitin pandyaभिलाई। कैड एकेडमी द्वारा मार्च 2015 में कम्प्यूटर एडेड डिजाइन प्रतियोगिता कैड मैनिया का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सिविल एवं मेकानिकल दो वर्गों में होगी। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए है। द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: 15 व 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा भी अनेक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब प्लेसमेंट ऑफर का होगा। कैड एकेडमी के रोहित त्रिवेदी एवं नितिन पंड्या ने बताया प्रतियोगिता के लिए पंजीयन प्रारंभ हो गया है। पंजीयन के लिए कैड एकेडमी 146 न्यू सिविक सेन्टर भिलाई, आदर्श नगर दुर्ग, तात्यापारा रायपुर, स्मृति नगर भिलाई, शंकर नगर रायपुर, जगदलपुर तथा पुराना बस स्टैंड बिलासपुर स्थित कैड एकेडमी के केंद्रों से सम्पर्क किया जा सकता है। प्रवेश सीमित है। अधिक जानकारी के लिए रोहित त्रिवेदी से 8103764895 एवं नितिन पंड्या से 9893362175 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply