• Fri. May 3rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

पुरुष एवं महिला बीच हैंडबाल टीम घोषित

Jan 10, 2015

beach-handballभिलाई। 35वें राष्ट्रीय खेल के लिए छत्तीसगढ़ की पुरुष एवं महिला बीच हैंडबाल टीम की घोषणा कर दी गई है। केरल शासन एवं केरल ओलम्पिक संघ द्वारा 31 जनवरी से 14 फरवरी तक भारतीय ओलम्पिक संघ के तत्वावधान में इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। बीच हैंडबाल प्रतियोगिता 1 से 5 फरवरी के बीच होगी। आगे पढ़ें
छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के सचिव बशीर अहमद खान ने बताया कि पुरुष बीच हैंडबाल टीम में आनंद एनएस फिरोज अहमद, बीनू व्ही, सिद्धार्थ बिधुरी, हरेन्दर सिंह, पी. दिनकर सलमान खान, योगेश, सुनील कुमार, संदीप कुमार बी.डी. करुपति (प्रशिक्षक) एम. सुरेश कुमार (प्रबंधक) शामिल हैं। इसी तरह महिला बीच हैंडबाल टीम में रुपा साह, भाविका रामटेके, प्रिया, कंचन महानंद, पूनम यादव, सुमन, सावित्री, रेवती मंडावी, वेकरिया केवल, दुर्गा तिवारी, शेख मौला (प्रशिक्षक) अमरनाथ सिंह (सहायक प्रशिक्षक) साक्षी श्रीवास्तव (प्रबंधक) शामिल हैं।

Leave a Reply