• Tue. Apr 30th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

होसबोले हो सकते हैं सरकार्यवाह

Jan 12, 2015

rssनई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन में जल्द बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। मार्च में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में मौजूदा सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले को संगठन का सरकार्यवाह बनाया जा सकता है। वह सुरेश ‘भैयाजीÓ जोशी की जगह लेंगे। जोशी को सरसंघचालक मोहन भागवत के बाद संगठन में दूसरा सबसे ताकतवर व्यक्ति माना जाता है। इस घोषणा का संगठन की तीसरी लेयर पर भी असर होगा, जहां नए लोगों के साथ दो पदों को भरा जा सकता है। संघ की जिम्मेदारियां (सरसंघचालक को छोड़कर) प्रत्येक तीन वर्ष में बदलती हैं। जोशी अपने पद से हट जाएंगे, लेकिन वह संघ की फैसले लेने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बने रहेंगे। होसबोले का सरकार्यवाह बनना भाजपा-संघ के संबंधों के लिए दिलचस्प होगा क्योंकि वह अभी तक भाजपा और संघ के बीच वार्ताकार की किसी भी पोजीशन को लेने से बचते रहे हैं। इस भूमिका में अभी डॉ कृष्ण गोपाल हैं। संघ में दूसरे सबसे ताकतवर नेता होने के तौर पर उन्हें राजनीतिक संबंध मजबूत करने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

Leave a Reply