• Fri. May 3rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

कांग्रेस चलाएगी स्वरोजगार आंदोलन

Feb 20, 2015

manju banerjee, congressभिलाई। महिला कांग्रेस की शहर भिलाई अध्यक्ष मंजू बैनर्जी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य लोगों को आजीविका उपलब्ध कराकर उनका जीवन स्तर उठाना है। इसके लिए महिला कांग्रेस महिलाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार आंदोलन चलाएगी। यहां प्रेस क्लब में इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए सुश्री बैनर्जी ने कहा कि हम सबसे पहले तो सदस्यता अभियान चलाएंगे ताकि अपनी योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान कर सकें। read moreइसके बाद महिलाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सहयोग दिया जाएगा। इसके लिए वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे तथा उन्हें योजनाबद्ध ढंग से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वार्ड अध्यक्ष अपने अपने इलाके में पेयजल, शौच, निकासी, स्वच्छता, स्कूल, स्कूलों में बैठने की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था आदि पर नजर रखेंगे तथा हस्तक्षेप करेंगे। जरूरत पड़ी तो पूरी महिला कांग्रेस उसका साथ देगी और प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply