• Sun. May 5th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

एमजे कालेज में गुरुओं ने किया योगाभ्यास

Jun 20, 2015

MJ College, bhilaiभिलाई। विश्व योग दिवस से एक दिन पहले आज सभी स्कूल कालेजों में योगा फीवर का असर दिखा। शाला के प्रमुख, शिक्षकवृंद के साथ ही विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर सेक्टर-10 स्थित ज्ञान दर्शन योगाश्रम से जुड़े योगाभ्यासियों ने लोगों को प्राणायाम एवं आसनों की जानकारी दी। योगाचार्यों ने बताया कि यदि योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए तो न केवल काया स्वस्थ्य रहती है बल्कि हमें अतिरिक्त ऊर्जा और जीवनी शक्ति भी मिलती है। शरीर लचीला बना रहता है और नाना प्रकार का व्याधियां दूर रहती हैं।Read More
srilekha virulkar, dr nalini dixit mjएमजे कालेज में प्रात: 6:30 बजे योगाभ्यास प्रारंभ किया गया। हरे-भरे वृक्षों की छांव में हरी घास पर यहां कालेज की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर, प्राचार्य डॉ कुबेर गुरुपंच, उप प्राचार्य डॉ नलिनी दीक्षित समेत शिक्षकवृंद एवं छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। यहां योग प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती तनुश्री सरकार एवं रणवेश सरकार उपस्थित थे।

Leave a Reply