• Wed. May 8th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहोद्रा को राष्ट्रीय पुरस्कार

Dec 10, 2015

sahodra-sinhaभिलाई। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहोद्रा सिन्हा को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम एक दिसम्बर को विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था। इस सम्मान पर छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज के प्रांताध्यक्ष भोजराम डड़सेना, जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रिखीराम सिन्हा सिन्हा, महासचिव जीवन राम सिन्हा, कोषाध्यक्ष दुष्यंत गजेंद्र, उपाध्यक्ष दोमन सिन्हा, अशोक सिन्हा, संयुक्त सचिव विजय कुमार सिन्हा, अंकेक्षक घनश्याम सिन्हा एवं एआर सिन्हा ने हर्ष व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुंच कर गुलदस्ता भेंट किया। सहोद्रा सिन्हा पाटन तहसील के निपानी स्वास्थ्य केन्द्र में आंगनबाड़ी की स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता हैं। समाज की ओर से 17 जनवरी 2016 को प्रदेश स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply