• Tue. May 7th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

देश की समृद्धि के लिए कांवर यात्रा

Aug 19, 2016

saroj-pandeyदुर्ग। महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता मिश्रा के नेतृत्व मे सुबह 9 बजे महिलाओं की कांवर यात्रा देश की सुख शांती समृद्धि तथा देश के सीमा पर तथा आतंरिक सुरक्षा में तैनात भाईयो के मंगल कामना के भाव के साथ निकाली गई। इस यात्रा की विशेषता यह रही कि इसमें शहर के सभी वर्ग क्षेत्रो के सभी वर्ग के महिलाओ भाग लिया। महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरिता मिश्रा के अनुसार इस यात्रा की दो-तीन पूर्व से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रो के नागरिको के घरो से गंगा जल एकत्रित किया गया तथा उनकी भावनाओ को भी इस यात्रा के साथ जोड़ा गया। यात्रा के विशेषता यह थी कि इसमें हमारी मुस्लिम बहनो ने भी हिस्सा लिया यात्रा का जगह-जगह पर विभिन्न समाजों के द्वारा स्वागत के साथ-साथ फल, मिठाई, माला, प्रसाद इत्यादि भगवान शिव को अर्पित करने के लिए देकर अपने भावनाओ का समप्रेषण किया। यात्रा का संयोग था कि आज मंगला गौरी का दिवस था जो जिसका अत्यधिक महत्व सुहागिन महिलाओं के लिए होता है। जिलाध्यक्ष श्रीमती उषा टावरी जी ने सभी श्रद्धालुओं को टिका लगाकर बिदा किया। यात्रा की शुरूवात राष्ट्रीय महासचिव सुश्री सरोज पाण्डेय के नेतृत्व में हुई जो सम्पूर्ण यात्रा में कावंर लिये नंगे पाव मंदिर तक पैदल ही यात्रा कि और उनके साथ सुश्री सरिता मिश्रा एवं महापौर श्रीमती चन्द्रिका चन्द्राकर जी एवं लगभग 300 महिला कावडिय़ो का दल के बम-बम भोले नारे और शिव भजन के साथ चल रहा था। इनके साथ कांवरिया बहनो में दिपक देवांगन, कुमुद बघेल, आशा यादव, श्रीमती सकीला बेगम, गायत्री वर्मा, कविता तांडी, अल्का बागमार, शशी रायजादा, सुधा सिंह, सीमा तिड़के, रूपेश्वरी, देविका कटरे, मीना निषाद, अनिता अग्रवाल, वीणा वर्मा, सुमित्रा यादव, सतरूपा गजपाल, विद्या नामदेव, चम्पा साहू, श्वेता बंख्सी, एवं महिला मोर्चा की समस्त महिलाये शामिल थी।

Leave a Reply