भिलाई। पुलिस विभाग के समक्ष साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती बन कर उभर रहा है। इस चुनौती के लिए पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी को साइबर सुरक्षा में दक्ष होना जरूरी है। भविष्य में सबसे बड़ी चुनौती साइबर अपराध होंगे। इस चुनौती हेतु पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में साइबर सुरक्षा विषय पर एक -दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 4 सितम्बर 2016 को पुलिस नियंत्रण कक्ष सभागार, भिलाई नगर, सेक्टर-6 में किया गया।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग अनुसार पुलिस अधिकारी कर्मचारी को बढ़ते साइबर अपराधों के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से साइबर सुरक्षा हेतु जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम हेतु साइबर सलाहकार एवं तकनकी विशेषज्ञ निखिल खांडेकर निदेशक प्रीवोयन्स फॉरेंसिक टेक्नोलॉजी नागपुर एवं समर्थ भट्ट सहायक निदेशक द्वारा साइबर अपराध पर व्याख्यान पुलिस अधिकारीयों को दिया गया।
उक्त कार्यशाला का संचालन राजेश अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला दुर्ग द्वारा किया गया। प्रवीर तिवारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, डी आर पोर्ते उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम), विश्वदीप त्रिपाठी, श्रीमती अनामिका जैन, सुश्री गीता (प्रशिक्षु) उप पुलिस अधीक्षक, नरेश पटेल प्रभारी निरीक्षक पुलगांव, संकल्प राय प्रभारी सीसीटीएनएस भिलाई नगर, एवं जिला दुर्ग के विवेचक अधिकारी / कर्मचारीयों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर साइबर अपराध रोकथाम के प्रशिक्षण में सम्मलित हुए।