• Tue. May 7th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

साइंस कॉलेज के कीर्ति को प्रथम पुरस्कार

Feb 18, 2017

Durg-SK-Rajput-Principalदुर्ग। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव के हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित ‘महंत राजा दिग्विजय दास स्मृति (राज्य स्तरीय) निबंध लेखन प्रतियोगिता’ में साइंस कॉलेज, दुर्ग के बी.एससी प्रथम वर्ष के छात्र- कीर्तिकुमार साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इस महाविद्यालय को गौरान्वित किया है। उन्हें 7000/रू राशि का चेक एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। साइंस कालेज दुर्ग के प्राचार्य डॉ एसके राजपूत ने कीर्तिकुमार को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभ कामना दी है।

Leave a Reply