चाणक्य स्मृति दिवस पर शपथ समारोह आयोजित
भिलाई। राजधर्म का पालन यदि सही ढंग से और न्यायपूर्ण हो सकता है तो केवल निष्पक्ष, भेदरहित, स्वार्थरहित विचारकों, सलाहकारों तथा धर्मगुरूओं के मार्गदर्शन से ही हो सकता है। ये विचार वृंदावन हाल में चाणक्य स्मृति दिवस पर आयोजित शपथ समारोह के अवसर पर मुख्यअतिथि महन्त डॉ रामसुंदर दास ने व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि भगवान् राम ने और उनके पिता महाराजा दशरथ ने भी अपने राज्य के गुरु वशिष्ठ को मुख्य मार्गदर्शक के रुप में सदा मान्यता दी, ताकि नीति अनीति को जानकर राज्य की जनता के साथ न्याय कर सकें। शिवाजी महाराज ने अपने गुरु समर्थ रामदास का सदा आदर किया और उनकी आज्ञा का पालन किया, इस अवसर पर भाषाविज्ञानी डॉ चित्तरंजन कर ने कहा कि विद्वान और त्यागी महात्मा यदि राजा के सलाहकार बने तो उस राजा का कभी अनिष्ट नहीं हो सकता।संस्कृत के विद्वान पंडित नीलेश शर्मा ने भी अपने उदगार व्यक्त किए। उपस्थित विप्रजनों को महंत रामसुन्दर दास ने शपथ दिलायी। वल्र्ड ब्राह्मण फेडेरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने कहा कि चाणक्य स्मृति दिवस को रचनात्मक और आदर्श निर्मित करने का दिन बनाना होगा।
राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद ओझा प्रांतीय युवा अध्यक्ष अविनय दुबे ने अतिथियों का सम्मान किया। संचालन संयोजक साहित्यकार अजय किरण अवस्थी ने किया इस अवसर पर विशेष रुप से सुनीता शर्मा, जिलाध्यक्ष शिवमूरत तिवारीं भोला, सरयूपारिन ब्राहण से जितेंद शुक्ल, राजकुमार दुबे, राघवेन्द्र पाठक, कान्यकुब्ज सभा के सचिव संजय अवस्थी, अजय मिश्र, सुमन मिश्र, बबिता दुबे, सीमा पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, अमृत लाल बिलथर, यतीश पाठक, सहित प्रदेश भर से विप्र संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित हुए।
इस अवसर पर स्नेहलता पाठक को गंगदेव सम्मान प्राप्त होने पर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर व्ही पार्थसारथी राव, स्नेहलता पाठक, शकुंतला तिवारी, अशोक शर्मा, सतीश शर्मा अध्यक्ष केंद्रीय समिति, डा. प्रभा शर्मा, सीमा तिवारी, ममता तिवारी, गौतम ओझा, ब्रम्हदत मिश्रा, अवधूत जोशी, अनामिका चौबे, प्रो. एम.एल. शर्मा, प्रदीप गोविन्द शितुत, संदीप शुक्ला, कवि संजीव ठाकुर, सुभाष तिवारी, शिवमूरत तिवारी, सुनिता चंसोरिया, शिवानी मोइत्रा, ममता राय, मिथिलेश आर्चार्या, देवेन्द्र पाठक, संजय अवस्थी, शिवाकान्त त्रिपाठी, सी.पी. शर्मा, गुणनिधि मिश्रा, मीनाक्षी बाजपेयी, के.पी. सक्सेना, मंगला जोशी, अविनय दुबे, पं. प्रदीप कुमार पाण्डेय बा्रहमण सेना, सतीश शर्मा, अमित शर्मा आदि गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित थे।