• Tue. May 7th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

कलेक्टर ने एनिकट में छोड़े मछली बीज

Feb 9, 2017

collector-mohlaiदुर्ग। आदर्श ग्राम मोहलई स्थित एनीकट में मछलीपालन से 55 परिवारों का गुजारा होता है। प्रतिवर्ष यहां उच्च प्रजाति के मछली बीज डाले जाते हैं। कलेक्टर श्रीमती आर.शंगीता की मौजूदगी में यहां एनीकट में मछली बीज छोड़े गए। लगभग 10 हेक्टेयर के जलक्षेत्र में बड़े आकार के 2 लाख फिंगरलिंग डाले गए। मछुआरा समिति के अध्यक्ष श्री शंभुलाल निषाद ने कलेक्टर को बताया कि प्रति दिन यहां से लगभग दो क्विंटल मछली निकाली जाती है।इसके विक्रय से प्राप्त आमदनी से मछुआरों के परिवार का गुजर-बसर होता है। उप संचालक मछलीपालन श्रीमती दास ने बताया कि खेती-किसानी के साथ इससे जुड़े सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे है। जिला कलेक्टर श्रीमती आर. शंगीता ने मछली बीज प्रक्षेत्र देवरी में जल की उपलब्धता हेतु एनीकट निर्माण की मंजूरी दी हैं। जिला खनिज विकास निधि से उन्होंने इस कार्य के लिए 25 लाख रूपए स्वीकृत किए हंै। उन्होंने बताया कि कलेक्टर ने धमधा में मछली पालन से उन्नति के नए सोपान गढ़ रहे किसान श्री विजय कुमार ढीमर की कामयाबी की भी सराहना की है।

Leave a Reply