भिलाई। हिन्दी दिवस के अवसर पर एमजे कालेज में अंतर विद्यालयीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सुपेला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंदु आईटी स्कूल, शकुन्तला विद्यालय, वासुकी विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया। एमजे कालेज के प्राचार्य डॉ कुबेर गुरुपंच ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में निकिता वर्मा, हेमा साहू, तुलसी वर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में सौरभ मिश्रा प्रथम, नोमेश्वरी देवांगन द्वितीय एवं समिधा गोयल तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम प्रभारी एवं निर्णायक अर्चना त्रिपाठी, सुमी अधिकारी, प्रियंका महेन्द्र थे। संचालन डॉ जे पी कन्नौजे ने किया।