• Wed. May 8th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में हिन्दी दिवस पर विविध कार्यक्रम

Sep 15, 2017

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में हिन्दी दिवस पर विविध कार्यक्रमभिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। विद्यार्थियों में हिन्दी साहित्य व संस्कृति के प्रति लगाव, सम्मान व रूचि को जागृत करने हेतु साहित्य प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न साहित्यकारों, रामायण व महाभारत से संबंधित प्रश्न पूछे गये। नारा प्रतियोगिता के अन्तर्गत राष्ट्र विकास में राष्ट्रभाषा का महत्व विषय पर प्रतिभागियों ने अपने भाव नारा के माध्यम से अभिव्यक्त किया। आज के आधुनिक युग में पाश्चात्य संस्कृति से ग्रस्त युवाओं को राष्ट्रभाषा हिन्दी के महत्व को प्रदर्शित करती आरती एस. बागडी द्वारा निर्देशित खामखा लघु फिल्म दिखाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह ने कहा कि हिन्दी भाषा जब हम रोज अपने जीवन में प्रयुक्त कर रहे है तो हिन्दी दिवस की आवश्यकता नही होनी चाहिए। हिन्दी के प्रचार का दायित्व मात्र हिन्दी भाषी राज्य हिन्दी विभाग या साहित्यकार वर्ग का नही है। बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे अपनी राष्ट्रभाषा को वो सम्मान दे जिसकी वह अधिकारी है। जब विश्व-Óहिन्दीÓ को हमारी संस्कृति को अपना रहा है तो हम भी अपनी सोच में परिवर्तन कर कुछ सकारात्मक कदम उठाये।
अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गाप्रसादराव ने विभाग की सहराना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में हिन्दी रचना कौशल के विकास, हिन्दी साहित्य व संस्कृति के प्रति अनुराग तथा हिन्दी प्रचार-प्रसार के लिए वातावरण निर्मित करने का प्रयास निरन्तर विभाग द्वारा किया जाता है।
हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना झा ने कहा कि युवा मानस हिन्दी को हेय दृष्टि से इसलिए देखता है कि उसे हिन्दी भाषा के महत्व, प्रसिद्धि व वैज्ञानिकता का ज्ञान नही है। हिन्दी वैज्ञानिकता की दृष्टि से सबसे समृद्ध भाषा है क्योंकि इसके वर्णो का विभाजन नैसर्गिक नियमो पर आधारित है। तकनीकी दृष्टि से समृद्ध है तब ही हिन्दी में वेब एड्रेस व वेबसाईट्स बना सकते है। भारत का प्रत्येक चौथा या पॉचवा व्यक्ति हिन्दी में ही इंटरनेट प्रयोग करता है। आवश्यकता है हिन्दी के प्रति लोगो की भ्रान्तियों को तोडऩे की।

Leave a Reply