• Thu. May 2nd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

डीएवी इस्पात स्कूल की उन्नति को किक-बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक

Sep 28, 2019

भिलाई। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर - 2 भिलाई की कक्षा आठवीं की छात्रा उन्नति अग्निहोत्री ने 19 वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता की किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर, विद्यालय तथा जो़न का गौरव बढ़ाया। उन्होंने 32 किलोग्राम वर्ग में जांजगीर जोन को कड़ी टक्कर देते हुए यह खिताब अपने नाम किया। वहीं 28 किलोग्राम वर्ग में कक्षा छठवीं की छात्रा आकांक्षा प्रसाद ने कांस्य पदक जीता।भिलाई। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर – 2 भिलाई की कक्षा आठवीं की छात्रा उन्नति अग्निहोत्री ने 19 वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता की किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर, विद्यालय तथा जो़न का गौरव बढ़ाया। उन्होंने 32 किलोग्राम वर्ग में जांजगीर जोन को कड़ी टक्कर देते हुए यह खिताब अपने नाम किया। वहीं 28 किलोग्राम वर्ग में कक्षा छठवीं की छात्रा आकांक्षा प्रसाद ने कांस्य पदक जीता। 22 से 25 सितम्बर तक कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में दुर्ग जोन का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इसमें दुर्ग जोन ने कुल 8 स्वर्ण 21 रजत तथा 14 कांस्य पदक जीतकर रनरअप की ट्रॉफी हासिल की।
पदकों के साथ विजेताओं के विद्यालय लौट कर आने पर विद्यालय तथा शिक्षक प्रभारी श्रीमती योगिता शर्मा ने उनका स्वागत किया, पदकों से उन्हें अलंकृत किया, साथ ही भविष्य में और भी कीर्तिमानों को अर्जित करने के लिए शुभकामनाएँ तथा शुभाशीष भी दिया।

Leave a Reply