• Thu. May 2nd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

बच्चों में संस्कार भरने रूंगटा प्ले स्कूल दुर्ग में ‘ग्रैंड पैरेंटस डे’ का आयोजन

Sep 17, 2019

दुर्ग। बच्चों में संस्कार भरने वाले दादा-दादी और नाना-नानी हर घर की बुनियाद होते हैं। उनके आस-पास रहना अपने आप में एक मजेदार एहसास है। वे न केवल ज्ञान के मोती बिखेरते हैं बल्कि प्यार और देखभाल के साथ हमारे जीवन को भी खुशियों से भर देते हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा प्ले स्कूल, दुर्ग में ग्रैंड पैरेंटस डे समारोह का आयोजन किया गया।दुर्ग। बच्चों में संस्कार भरने वाले दादा-दादी और नाना-नानी हर घर की बुनियाद होते हैं। उनके आस-पास रहना अपने आप में एक मजेदार एहसास है। वे न केवल ज्ञान के मोती बिखेरते हैं बल्कि प्यार और देखभाल के साथ हमारे जीवन को भी खुशियों से भर देते हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा प्ले स्कूल, दुर्ग में ‘ग्रैंड पैरेंटस डे’ समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डायरेक्टर श्रीमती रजनी रूंगटा एवं सीईओ अरूप मुखोपाध्याय उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी बच्चों के दादा-दादी और नाना -नानी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। सर्वप्रथम नन्हें -नन्हें बच्चों ने 1980 दशक के ‘ओल्ड इज गोल्ड’ गानों पर रैम्प वॉक किया। प्ले ग्रुप और एलकेजी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा को ड्राइंग – पेंटिग प्रतियोगिता के माध्यम से व्यक्त कर सभी को मुग्ध किया।
ग्रैंड पैरेंटस भी विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं में जोरदार भागीदारी कर अपने पोते-पोतियों की खुशी में शामिल हुए। विजेता दादा-दादी और नाना-नानी को पुरस्कृत किया गया। शाला के सीईओ अरूप मुखोपाध्याय ने सभी बच्चों कोे आशीर्वाद देते हुए सफल कार्यक्रम की सराहना की और सभी गैं्रड पैरेंटस को धन्यवाद देते हुए उनके खुशहाल जीवन की कामना की।

Leave a Reply