• Tue. Apr 30th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

साइंस कालेज में अंग्रेजी साहित्य परिषद का गठन, जाफिर बने अध्यक्ष

Sep 16, 2019

दुर्ग। विश्वनाथ यादव तामस्कर पीजी कालेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा ‘साहित्य परिषद’ का उद्घाटन 12 सितम्बर को किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. कमर तलत ने वर्ष 2019-20 के ‘साहित्य परिषद’ के पदाधिकारियों की घोषणा की। एम. ए. सेमेस्टर -3 के मोहम्मद जाफिर अध्यक्ष एवं नवीन देवांगन उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। एम. ए. सेमेस्टर 1 से सोनाली चक्रबोरती सचिव एवं हरीष कुमार ग्वालेन्द्र सह सचिव के रूप में नियुक्त हुए।दुर्ग। विश्वनाथ यादव तामस्कर पीजी कालेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा ‘साहित्य परिषद’ का उद्घाटन 12 सितम्बर को किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. कमर तलत ने वर्ष 2019-20 के ‘साहित्य परिषद’ के पदाधिकारियों की घोषणा की। एम. ए. सेमेस्टर -3 के मोहम्मद जाफिर अध्यक्ष एवं नवीन देवांगन उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। एम. ए. सेमेस्टर 1 से सोनाली चक्रबोरती सचिव एवं हरीष कुमार ग्वालेन्द्र सह सचिव के रूप में नियुक्त हुए। दुर्ग। विश्वनाथ यादव तामस्कर पीजी कालेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा ‘साहित्य परिषद’ का उद्घाटन 12 सितम्बर को किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. कमर तलत ने वर्ष 2019-20 के ‘साहित्य परिषद’ के पदाधिकारियों की घोषणा की। एम. ए. सेमेस्टर -3 के मोहम्मद जाफिर अध्यक्ष एवं नवीन देवांगन उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। एम. ए. सेमेस्टर 1 से सोनाली चक्रबोरती सचिव एवं हरीष कुमार ग्वालेन्द्र सह सचिव के रूप में नियुक्त हुए।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह ने छात्रों को साहित्य परिषद की महत्वता को बताते हुए छात्रों में साहित्यिक गतिविधियों की मासिक समय सारिणी बनाने के लिए प्ररित किया। मुख्य वक्ता के रूप में श्री शंकराचार्य विश्वविद्यालय, कलाडी, केरल, के डॉ. अजय एस. सेखर ने छात्रों को संबोधित करते हुए दक्षिण भारतीय साहित्य की विविधता पर प्रकाष डाला। उन्होंने कहा कि साहित्य के जरिए दक्षिण के साहित्यकारों ने अपनी कृतियों एवं रचनाओं से समाजिक चेतना लाने एवं समाज में सुधार लाने का कार्य किया है। दक्षिण भारत के श्री नारायण गुरू, महाराष्ट्र की श्रीमती सवित्री बाई फुले एवं अन्य लेखकों द्वारा समाज में जागरूकता एवं सुधार लाने की शुरूआत की गई थी।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मो. जाफिर ने अंग्रेजी साहित्य परिषद की परंपरा को कायम रखते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने की बात कही। धन्यवाद ज्ञापन एम.ए. सेमेस्टर प्प्प् के नवीन देवांगन द्वारा दिया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ. सुरेखा जैन, डॉ. सुचित्रा गुप्ता, डॉ. मीना मान एवं डॉ. तरलोचन कौर ने अहम भूमिका निभाई। शा. महाविद्यालय मचान्दूर से डॉ. घनश्याम एवं शा. दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव से डॉ. अनीता शंकर विशेष रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरलोचन कौर द्वारा किया गया।

Leave a Reply