बेमेतरा। जिले के विकासखण्ड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम धोबघट्टी निवासी चंद्रभान सेन गत कई वर्षों से परम्परागत खेती कर रहा था, जिससे उनकी आय व उत्पादन (35-38 क्वि.प्रति हेक्टेयर) थी। कृषि विभाग में संचालित आत्मा योजना से जुड़ने के बाद उन्होंने धान की वैज्ञानिक पद्धति से खेती प्रारंभ की जिससे उत्पादन व आय दोनों में वृद्धि हुई। एक्सटेंशन रिफार्म्स (आत्मा) योजना के माध्यम से उनको कृषि वैज्ञानिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कृषि से संबंधित नई-नई तकनीक के बारे में जानकारी मिली।