भिलाई। 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 4 कर्मचारियों ने बुधवार को अवकाश प्राप्त किया। उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी और उपायुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे ने कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किए। कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान अपने अनुभव को बताते हुए सभी को एकजुट होकर कोरोना से निपटने के लिए प्रेरित किया। कर्मचारियों ने सेवाकाल के दौरान अपने अनुभव को साझा किए।