• Fri. May 3rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

रूंगटा में थ्रीडी रंगोली बनाकर दिया मास्क पहनने का संदेश

Nov 16, 2021
Message through Rangoli for Mask at GDRCST

भिलाई। जीडी रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (रूंगटा आर-1) में सोमवार को बाल दिवस मनाया गया। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। रंगोली प्रतियोगिता की थीम आजादी का अमृत महोत्सव रखी गई थी, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार रंगोली बनाकर सभी का दिल जीता। रंगोली के जरिए राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम जैसी विविधताओं को संजोया। इसमें प्रथम स्थान नूतन कौशिक ने हासिल किया। वहीं रूपा सिंह द्वितीय और इंद्राणी देशमुख को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थी कोविड-19 प्रोटोकॉल को रंगों के जरिए उकेरते दिखे। विद्यार्थियों ने कोरोना के मद्देनजर बार-बार हाथ धोने और मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। इसमें दिव्या पटेल प्रथम रहीं। दूसरा स्थान शुभम राज को मिला और तीसरे पायदान पर रितिका दत्ता शामिल हुईं। इसके बाद निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व के बारे में अपनी राय रखी। निबंध प्रतियोगिता में रूपा सिंह अव्वल रहीं। अन्नपूर्णा द्वितीय और उर्वशी ठाकुर को तीसरा स्थान मिला। यह प्रतियोगिता कॉलेज के शिक्षा विभाग की ओर से कराई गई। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में डॉ. नीमा बालन (प्रिंसिपल जीडी रूंगटा कॉलेज) डॉ. प्रकाश वहाने (उप पंजीयक), डीन डॉ. मनोज वर्गीस, शिक्षिका डॉ. आराधना (सीएस विभाग), श्वेता बंधेकर (सीएस विभाग), नेहा यादव मैडम, ज्योति तिवारी, टुमन पटेल, डॉ सुषमा श्रीवास्तव मौजूद रहे। कॉलेज के चेयरमैन संतोष रूंगटा ने इस आयोजन में विद्यार्थियों की प्रतिभा देखकर हर्ष व्यक्त किया। रंगोली और चित्रकला के लिए खूब तारीफ की।

Leave a Reply