• Fri. May 3rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

कॉन्फ्लूएंस कॉलेज ने उपभोक्ता दिवस पर किया बैंक का भ्रमण

Mar 17, 2022
Cofluence College students visit bank on cosumer rights protection day

राजनांदगांव। कॉन्फ्लूएंस कॉलेज राजनांदगांव के विद्यार्थियों ने विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर बैंक भ्रमण किया। महाविद्यालय के बी.कॉम, बी.बी.ए. एवं बी.सी.ए. के विद्यार्थियों ने बैंक से सम्बधित जानकारी हासिल की एवं बैंकिंग कार्यविधी को भली भांती समझने की कोशिश की। कार्यक्रम प्रभारी गायत्री केवट ने म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने के बारे में बताया। बैंक ऑफ बड़ोदा के मैनेजर अरूप कुमार घोष ने भी बच्चों को बहुत प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा कि आपको आज के जेनेरेशन के अनुसार डीजिटल एप्प का उपयोग करना चाहिए और साथ ही साथ बैंक में अपना खाता भी खोलना चाहिए जिससे सामाजिक एवं आर्थिक विकास तेजी से बढ़ सके।
महाविद्यालय के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को बैंक से सम्बधित जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रचना पाण्डेय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्येश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारो और जिम्मेदारी के लिए जागरूक करना है। इस तहत् विद्यार्थियों को बैंक में ले जाकर बैंक से सम्बधित अधिकारों के बारे में जानकारी प्राप्त करना भी आवश्यक है।
जिसमें बी.कॉम अंतिम के छात्र टी. शुभम उनसे एफ.डी. 15 करोड़ के बारे में पूछा औरी बी.सी.ए. प्रथम के छात्र नीरज ने लोन से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचा जाए उसके बारे में जानकारी ली। और साथ ही साथ बी.सी.ए. के छात्र अली अकबर ने बैंकिंग के लिए कैसे-कैसे सॉफ्टवेयर बना सकते है उसके लिए जानकारी ली।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रबंधन उर्वशी कड़वे, सहायक प्राध्यापिका ममता साहू एवं धनजंय साहू का विशेष योगदान था।

Leave a Reply