• Fri. May 3rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

साइंस कॉलेज इग्नु केन्द्र में सम्मान समारोह का आयोजन

Mar 17, 2022
Felicitation at IGNOU Centre

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में आज इग्नु अध्ययन केन्द्र में पूर्व पदस्थ अधिकारी, सहायक समन्वयक, डॉ. प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य लिपिक, राधेलाल यादव एवं भृत्य चिंताराम यादव तथा वर्तमान में स्वशासी प्रकोष्ठ में कार्यरत प्रदीप कुमार थापा का सम्मान एवं बिदाई समारोह आयोजित किया गया।
यह जानकारी देते हुए इग्नु अध्ययन केन्द्र क्रमांक 1503 के मुख्य समन्वयक डॉ अनिल कश्यप ने बताया कि उक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इग्नु अध्ययन केन्द्र में लगभग 12 वर्षों से अधिक अवधि तक अपनी सेवाएं दी।
सम्मान समारोह के आरंभ में इग्नु अध्ययन केन्द्र के सहायक समन्वयक, डॉ. जी.एस ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इग्नु अध्ययन केन्द्र में उनके द्वारा दी गई लंबी सेवा का स्मरण किया। डॉ. ठाकुर ने बताया कि इग्नु अध्ययन केन्द्र के पूर्व सहायक समन्वयक, डॉ. प्रशांत कुमार श्रीवास्तव पदोन्नत होकर वर्तमान में हेमचंद यादव विश्विद्यालय, दुर्ग में कुलसचिव का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। वहीं आर.एल. यादव मुख्य लिपिक की पदोन्नति छात्रावास अधिक्षक के रूप में होने के पश्चात् लगभग 40 वर्षों की शासकीय सेवा के उपरांत सेवा निवृत्त हुए। स्वशासी प्रकोष्ठ में कार्यरत प्रदीप कुमार थापा के पदोन्नति तृतीय श्रेणी प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर हुई। वरिष्ठ कर्मचारी चिंताराम यादव ने 1990 से लेकर वर्तमान तक इग्नु अध्ययन केन्द्र में अपनी सेवाएं देने के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए।
बिदाई एवं सम्मान समारोह में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. आर.एन. सिंह ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को इग्नु अध्ययन केन्द्र में सफलता पूर्वक कार्य करने हेतु बधाई दी तथा कहा कि सेवानिवृत्ति एक शासकीय प्रक्रिया है। हम सभी को सदैव किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहना चाहिए। इग्नु अध्ययन केन्द्र क्रमांक 1503 के मुख्य समन्वयक डॉ अनिल कश्यप ने अपने उद्बोधन में इग्नु अध्ययन केन्द्र में कार्य प्रणाली को अत्यंत उत्साहवर्धक बताया। सहायक समन्वयक, जीएस ठाकुर ने उक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता की सराहना करते हुए कहा कि सक्षम कर्मचारियों की कमी हमेशा खलेगी। इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारी
डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, राधेलाल यादव ने भी इग्नु अध्ययन केन्द्र से जुड़े अपने संस्मरण साझा किये। बिदाई समारोह के अवसर पर भूगर्भ शास्त्र के विभागाध्यक्ष, डॉ. एस.डी. देशमुख, गणित विभाग के डॉ राकेश तिवारी, क्रीडा अधिकारी, डॉ. नरेश दिवान, गुलशन देवांगन, अशोक यादव, हेमंत निर्मलकर, गंगाराम, आलोक, भास्कर, विजय यादव, सहित महाविद्यालय के अनके कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply