• Wed. May 1st, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

शंकराचार्य महाविद्यालय में मनाया गया “इंग्लिश दिवस”

Apr 25, 2022
SSMV observes English Day

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा अंग्रेजी भाषा दिवस 23 अप्रैल को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 23 अप्रैल को प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार शेक्सपीयर का जन्म एवं मृत्यु दिवस माना जाता है. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से आधुनिक अंग्रेजी में शेक्सपीयर के योगदान को प्रस्तुत करने का प्रयास किया।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव ने इस अवसर पर कहा कि संस्कृति के विकास, विस्तार एवं संचार में अंग्रेजी की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। यह ज्ञान एवं अनुभव को संग्रहित एवं संरक्षित करने का एक बेहतर माध्यम है।
उप प्राचार्य डॉ अर्चना झा ने कहा कि किसी भी औपचारिक व्यवस्था में अपने विचारों और दृष्टिकोण को व्यक्त और संप्रेषित करने के लिए अंग्रेजी की भूमिका महत्वपूर्ण है।
आरंभ में अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ राहुल मेने ने वर्तमान में अंग्रेजी के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि अपने भावनाओं, विचारों को व्यक्त करने और दूसरों के साथ साझा करने के लिए भाषा का अच्छा ज्ञान आवश्यक है। यह संचार को शब्दों में बांधता है।
इस अवसर पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से अंग्रेजी साहित्य पर शेक्सपीयर के प्रभाव को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में अंकिता, श्रीपद, शुभ्रा, अंजलि, अभिषेक, विनय, सौमित्र ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विभाग की डॉ नीता शर्मा, श्रेया पॉल, शर्मिष्ठा पवार भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply