• Tue. May 7th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में छाए शंकराचार्य के विद्यार्थी

Jun 14, 2022
SSMV students shine in Varsity Merit List

भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा बी.काॅम. बी.सी.ए., बी.बी.ए, बी.ए.एवं एम.एस.सी (कम्प्यूटर विज्ञान), एम.एस.सी. (माइक्रोबायोलाॅजी), एम.ए. (अंग्रेजी), एम.एड. की प्रावीण्य सूची घोषित की गयी। उक्त सूची में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान बनाया। उक्त सफलता के लिए श्री गंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमेन आई.पी. मिश्रा एवं अध्यक्ष जया मिश्रा तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं अतिरिक्त निदेशक डाॅ. जे. दुर्गा प्रसाद राव, उप प्राचार्य डाॅ. अर्चना झा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है। घोषित प्रावीण्य सूची में बी.काम. में नेहा होतवानी ने नवम् स्थान, बी.सी.ए. में मेघा जैन में प्रथम स्थान, सबा हाफिज ने दसवां स्थान, बी.बी.ए. में फरजान खान अष्ठम् स्थान, बी.ए. में सागर साहू ने द्वितीय स्थान एवं सोनम छतिजा ने नवम् स्थान, एम.एस.सी. अंतिम (कम्प्यूटर विज्ञान) की छात्रा दिव्या यादव ने चतुर्थ स्थान, अन्नू कुमारी पंचम स्थान, एम.एस.सी. (माइक्रोबायोलाॅजी) जसमीन रजा द्वितीय स्थान, संध्या जाधव पंचम स्थान, एम.ए. (अंग्रेजी) में सरीन साजी ने दसवां स्थान तथा एम.एड. बबीता ने सातवां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय के गौरव को बढ़ाया। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं महाविद्यालय के अन्य सदस्यों ने भी बधाई दी है।

Leave a Reply