• Sat. May 4th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

रूंगटा पब्लिक स्कूल को प्रतिष्ठित ब्रिटिश काउंसिल का आईडीएस अवार्ड

Jun 20, 2022
IDS Award to RPS

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल को ब्रिटिश काउंसिल ने प्रतिष्ठित आई.डी.एस पुरस्कार से नवाजा है। अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य एवं आयामों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर विद्यालय को उक्त पुरस्कार प्राप्त हुआ। ब्रिटिश काउंसिल एवं आई.डी.एस. कार्य प्रभारी दीप्ति सिंह के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय पाठयक्रम एवं अंतर्राष्ट्रीय आयामों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस गौरव को प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि आई.डी.एस पुरस्कार जो पूर्व में आई.एस.ए. पुरस्कार के नाम से जाना जाता था इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, संस्कृति आधारित समन्वय एवं नवाचारों हेतु प्रदान किया जाता है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता प्रकट कर विदयालय के अध्यक्ष संजय रूंगटा, निदेशकगण रजनी रूंगटा, हर्षा रूंगटा सहित प्राचार्य मानस चैटर्जी ने आई.डी.एस प्रभारी दीप्ति सिंह सहित अन्य दल सदस्यों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय भविष्य में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Leave a Reply