• Tue. May 7th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गर्ल्स कालेज में हरेली पर छात्राओं ने खेली फुगड़ी – गेड़ी दौड़ भी

Jul 29, 2022
Gedi and Fugdi in Girls college on Hareli

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के लोकपर्व हरेली के उपलक्ष्य में गेड़ी एवं फुगड़ी प्रतियोगिता काआयोजन शासकीय डाॅ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग द्वारा किया गया। प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने हरेली पर्व मनाए जाने के वैज्ञानिक कारणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी परम्पराओं से जुड़ना चाहिये और उसे जीवित रखना चाहिए। सभी हरेली की शुभकामनायें देने के साथ ही उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
फुगड़ी प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिव्या देशमुख, द्वितीय स्थान पर सीमा कोमरे एवं तृतीय स्थान पर उर्मिला साहू रही। गेड़ी चलाओ प्रतियोगिता में छात्राओं की हिस्सेदारी देखते बनती थी। भावना बंजारे ने प्रथम, खुशबू साहू द्वितीय एवं नम्रता बंजारे तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक के रूप में डाॅ. ऋचा ठाकुर, प्राध्यापक उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. ऋतु दुबे, क्रीड़ाधिकारी एवं आभार प्रदर्शन डाॅ. सुचित्रा खोब्रागड़े ने किया। महाविद्यालय के कर्मचारी बल्ला वैष्णव एवं विजय चन्द्राकर ने मेहनत कर गेड़ियाँ बनाई।

Leave a Reply