• Mon. May 6th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

रूंगटा डेंटल के डॉ सनी सिंह ने राष्ट्रीय सम्मेलन में जीता प्रथम पुरस्कार

Sep 8, 2022
Rungta Dental Student Bags First Prize

भिलाई। उत्तर प्रदेश के साईनोडेंट और डिपार्टमेंट ऑफ पीरियोडॉन्टोलॉजी द्वारा आयोजित चौथे विश्व दंत विज्ञान और मौखिक स्वास्थ्य सम्मेलन में रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च के छात्र डॉ सनी कुमार सिंह सिकरवार ने बेस्ट पीजी स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड और बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन का अवार्ड जीता। 75 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वक्ताओं को आमंत्रित किया गया और मुख कैंसर, दंत प्रत्यारोपण, लेजर दंत चिकित्सा, कॉस्मेटिक दंत चिकित्सा, चेहरे के सौंदर्य आदि विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए गए। मौखिक और दंत स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की प्रगति के बारे में चर्चा की। डॉ सनी कुमार सिंह सिकरवार ने संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया और एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीता। इस उपलब्धि पर चेयरमैन संजय रूंगटा, डायरेक्टर साकेत रूंगटा, आरसीडीएसआर के डीन डॉ कार्तिक कृष्ण ने डॉ सनी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply