• Thu. May 9th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘तेज’, भारत ने किया नामकरण

Jun 16, 2023
Nest cyclone will be named by India

दुर्ग। अरब सागर में आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम ‘तेज’ होगा। इसका नामकरण भारत द्वारा किया गया है। उल्लेखनीय है कि इन दिनांे बिपरजाॅय नाम चक्रवात देश के तटीय इलाकों मंुबई तथा गुजरात में अपने आक्रामक तेवर दिखा रहा है। कल गुजरात के तटीय इलाकों में लगभग 08 इंच बारिश हुई। अब इस बिपरजाॅय चक्रवात की तीव्रता थोड़ी कम हुई है और वह पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा है।
सभी के मन में यह जिज्ञासा होती है कि तूफानों के नाम कैसे रखे जाते हैं? इसकी प्रक्रिया क्या है? यह जानकारी देते हुए हेमचंद यादव विष्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण तथा भूगर्भशास्त्री डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व मौसम संगठन अधिकांशतः प्रशान्त महासागर क्षेत्र में आने वाले भंयकर चक्रवातों हेतु सदस्य देशों से दस-दस नाम आमंत्रित करता है तथा इन नामों की सूची एक वर्ष के लिए वैध होती है। सूची मंे देशों द्वारा किये गये नामों के अनुसार क्रम में आने वाले तुफानों का नामकरण किया जाता है। यदि सूची समाप्त हो जाती है तो प्रतीक्षा सूची में नामों से चक्रवात का नामकरण किया जाता है।
जहां तक हमारे एशियाई क्षेत्रों में आने वाले चक्रवातों का प्रश्न है तो इनके नामकरण के लिए भारतीय मौसम विभाग 13 आसपास के एशियाई देशों से नाम आमंत्रित करता है। उदाहरण के लिए बिपरजाॅय चक्रवात का नाम बांग्लादेश ने रखा है। इन 13 देशों में बांग्लादेश, भारत, ईरान, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सउदी-अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब, अमीरात, यमन शामिल है।
अरब सागर क्षेत्र में आने वाले चक्रवाती तूफानों का नाम कौनसा देश तय करेगा इसके लिए नई दिल्ली स्थित मौसम विभाग की आरएसएमसी कार्यालय द्वारा देशों की ए से जेड वर्णमाला के क्रम मे सूची तैयार की जाती है। 13 देशों में बांग्लादेश का नाम सर्वप्रथम तथा यमन का नाम सबसे आखिरी में आता हैं सन् 2023 में आगे आने वाले चक्रवाती तूफानों के नाम की सूची इस प्रकार होगी। अभी तक 13 देशों द्वारा 169 नामों की सूची दी गई है। इन चक्रवात तुफानों का असित्व प्रायः एक सप्ताह तक की अवधि में समाप्त हो जाता है। उसके पश्चात् कोई नया चक्रवात आने पर उस चक्रवात को सूची में से नया नाम दे दिया जाता है।
देश चक्रवातों हेतु दिये गये नाम
बांग्लादेश विपरजाॅय
भारत तेज
ईरान हामून
मालदीव मिधिल
म्यांमार माइचुंग
ओमान रेमल
पाकिस्तान असना
कतर दाना
सउदी अरब फेंगल
श्रीलंका शक्ति
थाईलैंड मोंथा
संयुक्त अरब सेनयर
यमन दितवाह

Leave a Reply