• Thu. May 9th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

शंकराचार्य महाविद्यालय में डीएसटी प्रायोजित’विज्ञान ज्योति’ विज्ञान शिविर का समापन

Jul 24, 2023
Vigyan Jyoti in SSMV

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में डीएसटी प्रायोजित तीन दिवसीय (20 जुलाई 2023 से 22 जुलाई 2023) विज्ञान ’ज्योति विज्ञान’ शिविर चरण 4 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित (एसटीएएम) के लिए प्रेरित करना था। विज्ञान ज्योति की शुरुआत सन 2019-20 में की गई थी।
विज्ञान शिविर के प्रथम दिवस मे 3 विद्यालयों जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई, दुर्ग स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नागपुरा दुर्ग तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग की 50 छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम प्रभारी तंत्रा धर शिक्षिका जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई दुर्ग और प्रीति जैन व्याख्याता स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नागपुरा दुर्ग थी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए डाॅ. अर्चना झा, प्राचार्य श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई ने कहा कि विज्ञान की दिषा में आगे बढ़कर हम अपने समाज एवं देष की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। महाविद्यालय डीन (अकादमिक) डाॅ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने कहा कि छात्राएं हमारे समाज का एक अहम हिस्सा है जिन्हें आगे बढ़ने एवं अपनी पहचान बनाने का पूरा हक मिलना चाहिए। जिससे वे आगे बढ़ सके। इस कार्यक्रम में सुश्री रचना तिवारी सहायक प्राध्यापक सूक्ष्म जीव विज्ञान ने छात्राओं को विज्ञान क्या है और इसके अनुप्रयोग को बेहतर ढंग से समझाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के समग्र परिदृश्य पर पावर पॉइंट द्वारा प्रस्तुति दी। इसके पश्चात क्विज प्रतियोगिता के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया। डॉ के जे मंडल विभागाध्यक्ष भौतिकी विज्ञान ने भौतिकी एवं इसके दैनिक जीवन में उपयोग से संबंधित व्याख्यान दिवस दिया दिवस के अंत में छात्राओं को विभिन्न प्रयोगशालाओं जैव प्रौद्योगिकी सूक्ष्म जीव विज्ञान वनस्पति विज्ञान भौतिकी विज्ञान प्राणी शास्त्र विज्ञान एवं रसायन विभाग का दौरा करवाया गया। साथ ही उपकरणों के सिद्धांत के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
द्वितीय दिवस में विज्ञान शिविर की शुरुआत में छात्राओं को कशेरुकी एवं गैर कशेरुकी जीवो के वर्गीकरण पर डॉक्टर सोनिया बजाज विभागाध्यक्ष प्राणी शास्त्र ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा व्याख्यान दिया। जिसके पश्चात छात्राओं को एमएससी सूक्ष्म जीव विज्ञान की छात्राओं सिद्धि जैन, कविता वर्मा एवं रश्मि थापा द्वारा विज्ञान मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके पश्चात सेंट्रल लाइब्रेरी मैं छात्राओं द्वारा अपने विषय से संबंधित पुस्तकों का अवलोकन किया गया। साथ ही साथ ‘मिलेट लाइब्रेरी’ के बारे में डॉक्टर नीता शर्मा सहायक प्राध्यापक षिक्षा विभाग द्वारा जानकारी प्रदान की गई, उन्होंने बताया कि मिलेट हमारे खाद्य का महत्वपूर्ण अंग है। सत्र के दूसरे भाग में व्यक्तिगत परीक्षण में डीएनए अलगाव, रक्त परीक्षण, पानी का परीक्षण, विभिन्न माप, अर्धचालक और पीएन डायोड की विशेषताओं के बारे में बताया गया।
सत्र का समापन जैव प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ आकांक्षा जैन द्वारा जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और अनुप्रयोगों पर व्याख्यान के साथ हुआ तृतीय दिवस की शिविर में श्रीमती जया चंद्राकर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरई दुर्ग तथा श्रीमती पिंकी सिंह शिक्षिका शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरई दुर्ग भी सम्मिलित हुई। इस दिवस की शुरुआत डॉक्टर रचना चैधरी विभागाध्यक्ष सूक्ष्म जीव विज्ञान द्वारा महिलाओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके विज्ञान में योगदान पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा जानकारी दी गई। इसके पश्चात इसके पश्चात क्विज कंपटीशन करवाया गया। सत्र के दूसरे भाग में छात्राओं को श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल भिलाई के एनाटॉमी लैब तथा स्किल लैब का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के समापन में क्विज का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें चैतन्या व दिव्यांशी जवाहर नवोदय विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पर पिंकी साहू व निशा साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरई दुर्ग तथा तृतीय स्थान पर अंकिता सिन्हा व श्रावणी कौशिक स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नागपुरा दुर्ग रहे। विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं का विशेष योगदान है इसलिए हमें छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र मैं कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए।
महाविद्यालय के डीन अकादमिक डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव ने कहा कि डीएसटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है जिससे छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. सोनिया बजाज, विभागाध्यक्ष प्राणीषास्त्र द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में गणित विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव तथा सहायक प्राध्यापक सूक्ष्म जीव विज्ञान डॉक्टर भुनेश्वरी नायक भी सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे।

Leave a Reply