• Wed. May 8th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गर्ल्स काॅलेज की डिलेश्वरी एवं धनु ने इंटर कालेज तैराकी में जीते स्वर्ण पदक

Dec 12, 2023
Girls College Durg bags 6 medals in inter college swimming

दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने इंटरकाॅलेज तैराकी प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 06 पदक जीते। महाविद्यालय की क्रीड़ाधिकारी डाॅ. ऋतु दुबे ने बताया कि स्थानीय शंकराचार्य महाविद्यालय में अन्तर महाविद्यालयीन तैराकी प्रतियागिता का आयोजन किया गया था। जिसमें महाविद्यालय की कु. डिलेश्वरी ने तीन स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 100 मीटर की फ्री-स्टाईल, 200 मीटर की फ्री-स्टाईल में सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीते।
महाविद्यालय की बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा कु. धनु ने 2 स्वर्ण पदक और 01 रजत पदक जीता। उन्होने 200 मीटर आई.एम. एवं 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक एवं 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। उपरोक्त दोनों खिलाड़ियों का चयन ईस्टजोन स्वीमिंग प्रतियोगिता हेतु हुआ। यह प्रतियोगिता दिनांक 21 से 23 दिसम्बर 2023 को कलिंगा युनिवर्सिटी आॅफ सोशल साईन्सेस भुवनेश्वर में आयोजित होगी।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द तिवारी, डाॅ. ऋचा ठाकुर, डाॅ. सुषमा यादव एवं महाविद्यालय परिवार ने बधाई दी।

Leave a Reply