भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डा चंदन यादव के मुख्य आतिथ्य में वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र अर्न्तगत दोनों ब्लाक कांग्रेस कमेटियों की एक संयुक्त बैठक तीन दर्शन मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व महापौर समेत कांग्रेस के जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने शिरकत की। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का संचालन केम्प-ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रभाकर राव जनबंधु ने किया। स्वागत भाषण पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अमीर चंद अरोरा ने किया। श्रीमती तुलसी साहू ने बैठक के एजेंडा पर प्रकाश डाला।
श्री चंदन यादव ने बूथ प्रबंधन एवं चुनावी रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए टिप्स दिए। वैशाली नगर विधान सभा अर्न्तगत समस्त 233 बूथों की कमेटियो एवं अन्य विषयो पर उपस्थित कांग्रेसजनो से एक एक कर मुलाकात की। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधान सभा के समन्ययक सुजीत बघेल, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, एआईसीसी सदस्य दीपक दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव महेश जायसवाल, पूर्व महापौर नीता लोधी, पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला यादव, सुपेला कोसानाला ब्लाक अध्यक्ष केशव चौबे, जिला ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री अतुल चंद साहू, अरूण सिंह सिसोदिया, संदीप निरंकारी, पार्षद एवं एमआईसी सदस्यगण डा दिवाकर भारती, जोहन सिंहा, दुर्गाप्रसाद साहू, रिंकू राजेश सेवादल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश पिल्ले, जिला महिला कांग्रेस अंध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू, जिला एनएसआईयू अध्यक्ष आदित्य सिंह, भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कादिर सिद्धीकी, भिलाई महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती जूली अरनाल्ड, वैशाली नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित जैन, मोहन गुप्ता, नीलेश चौबे, मनीष जग्यासी, आर एस शर्मा, परमिंदर सिंह, राजेन्द्र ताम्रकार, दिनेश गुप्ता, गज्जू महाजन, श्रीमती हिरोंधी जंघेल, गुलाब राव सोनारे, जगदीश साहू, विजय वर्मा, राजकुमार चौधरी, समय लाल साहू, के डी सिंह, अशोक गुप्ता, शमशेर बहादुर, विक्की शर्मा, संजीत चक्रवर्ती, बैजनाथ शुक्ला, ग्यानसिंह, देवेन्द्र बघेल, अब्दुल तहूर पवार, रवि पाठक, हरजीत, रज्जाक खान, मो. शरीफ खान, जगमोहन साहू, बलदेव साहू, मंगल राम साहू, गुलाम उस्मानी, डेरेश्वर बंजारे, राधेकांत मिश्रा, नंद कुमार कश्यप, बद्रीनाथ, नरेन्द्र पिपरोल, एमएल गौर, रामबली सिंह भदोरिया, इस्लाम खान, लक्ष्मण देवांगन, राजकुमार देवांगन, झाड़ू राम हठीले, आर गोपाल राव, भुवनेश्वरी रानी, नीलू लिमेश, पप्पू यादव, उमाशंकर, अशोक ठाकुर सहित वैशाली नगर विधान सभा के कांग्रेसजन उपस्थित थे।