• Sun. May 5th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

जानिए भिलाई-दुर्ग के पिन कोड

Nov 3, 2014

पोस्टल इंडेक्स नम्बर जिसे हम पिन के नाम से जानते हैं छह अंकों का एक नम्बर है जिससे डाक छांटना एवं वितरण करना आसान हो जाता है। इससे डाक जल्दी पहुंचता है। इसका शुभारंभ 42 साल पहले 15 अगस्त 1972 को किया गया था। पिन कोड पूरा पता लिखने के अंत में लिखा जाता है। अंतरदेशीय, पोस्टकार्ड एवं डाक लिफाफों पर इसके लिए पता लिखने वाले स्थान के नीचे छह खाने बने होते हैं। पिन कोड का पहला अंक क्षेत्र या जोन को दर्शाता है। पहले के तीन अंक डाक छटाई दर्शाते हैं। अंतिम तीन अंक डाक वितरण कार्यालय दर्शाते हैं। स्थानीय पिन कोड्स की जानकारी दे रहे हैं बीमा एवं बचत सलाहकार एचएस बिंद्रा। श्री बिंद्रा से मोबाइल नं. 98931 56518 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
भिलाई-490001 : भिलाई इस्पात संयंत्र का पूरा क्षेत्र, सीआईएसएफ, फायर ब्रिगेड, इस्पात भवन, सेक्टर-1, सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-4, केम्प-2, लिंक रोड, जवाहर मार्केट, पुलिस लाईन, रेलवे स्टेशन पावर हाउस, एमजे मार्केट, सब्जी मार्केट, बैकुण्ठधाम का क्षेत्र आदि।
भिलाई – 490006 : सिविक सेंटर का सम्पूर्ण क्षेत्र, सेक्टर-5, सेक्टर-6, सेक्टर-7, भिलाई निवास, सेक्टर 10, रूआबांधा सेक्टर, एचएससीएल कालोनी, मरोदा सेक्टर, मैत्रीनगर, इस्पात नगर, वीआईपी नगर, रिसाली सेक्टर, प्रगति नगर, आशीष नगर, आकांक्षा कुंज, मैत्री कुंज, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन, मरोदा टैंक की बस्ती, लक्ष्मी नगर, रिसाली भाटा, कुसुम नगर, गणेश नगर वगैरह-वगैरह।
भिलाई – 490009 : हास्पिटल सेक्टर, सेक्टर-8, सेक्टर 9, हास्पिटल एरिया, तालपुरी का सम्पूर्ण एरिया, 32 बंगला, हुडको क्षेत्र आदि।
खुर्सीपार- 490011 : पावर हाउस रेलवे गेट, डा. अम्बेडकर चौक का पूरा क्षेत्र, खुर्सीपार एरिया, सिनेमा कालोनी, सुभाष नगर, पंचशील नगर, तेलहा नाला का क्षेत्र, खुर्सीपार लेबर कैम्प, एकता नगर, खुर्सीपार बीएसपी गेट, कांति नगर, इंदिरा नगर, आदर्श नगर आदि।
नेहरूनगर -490020 : सम्पूर्ण नेहरूनगर ईस्ट एवं वेस्ट, मॉडल टाउन, जुनवानी, स्मृति नगर, पुष्पक नगर, आनंद नगर, सूर्या विहार का क्षेत्र आदि।
ओल्ड भिलाई -490021 : ग्राम औंधी, औरी, सिरसाकला, औल्ड भिलाई, भिलाई रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्र एवं जीई रोड के क्षेत्र आदि।
एसएएफ लाईन – 490022 : समस्त एसएएफ बटालियन कार्यालय एवं स्टाफ क्वार्टर, पेटंोल पंप क्षेत्र, सिंधिया नगर, साकेत कालोनी, हरि नगर, नर्सिंग विहार, सांई नगर, यादव पारा, लोहारा पारा, सतनामी पारा, पशुपति नगर, पेंशन पारा आदि क्षेत्र।
सुपेला – 490023 : सम्पूर्ण सुपेला क्षेत्र, सुंदर नगर, रामनगर, बाबा दीप सिंह नगर, गुरूनानक नगर, भीम नगर, लक्ष्मी नगर, सम्पूर्ण आकाशगंगा क्षेत्र, सम्पूर्ण प्रियदर्शनी परिसर, नेताजी सुभाष रोड, कांट्रेक्टर कालोनी, मुक्तिधाम, राजीव नगर, इंदिरा नगर, चौहान प्लाजा-एस्टेट, मोर्या टाकीज का क्षेत्र, शास्त्री नगर, दुग्गल कंपनी, सिरसा रोड, पुरानी बस्ती, इस्लाम नगर, संजय नगर, कुम्हार पारा, नगर निगम का क्षेत्र, दक्षिण गंगोत्री, उत्तर गंगोत्री, व्यंकटेश्वर टाकीज एरिया, मैत्री विहार, शिवाजी नगर, आनंदपुरम, चंद्रनगर, दुर्गा नगर, बिंदा नगर, अर्जुन नगर, अटल आवास, सांई नगर केम्प-1, प्रेम नगर, आजाद मोहल्ला, शांति पारा, हैदराबाद कालोनी, कोहका रोड, सुपेला कृपाल नगर, शिवाजी नगर, आर्य नगर, कुरूद रोड, टाटा लाईन, बजरंग पारा, एमपीएचबी कालोनी, लक्ष्मी नगर मार्केट एरिया, बाबा फरीद नगर, कृष्णा नगर, निजामी चौक, गौतम नगर, इमाम बाड़ा वगैरह।
जामुल – 490024 : जामुल सीमेंट फैक्ट्री एवं इसका सम्पूर्ण क्षेत्र टाउनशिप, हथखोज, एसीसी कालोनी, लवकुश नगर, लेबर कैम्प, राममंदिर पारा, लक्ष्मी पारा, आशा राम नगर, मठपारा, सुभाष नगर, शिव पुरी, अनुसुईया नगर, देव नगर, विलेज ढौर, गांव करंजा, गांव सुरडूंग, नारधा, कुरूद आदि।
बीएमवाई चरौदा- 490025 : समस्त रेल विभाग जोन-1 से जोन-3 तक, सिरसा भाटा बस्ती, राजीव नगर, चरोदा बस्ती, चरोदा भाठा, श्री नगर, रेल नगर, जीई रोड की कालोनी, रेलवे स्टाफ कालोनी, रामनगर, नवीन नगर, आदर्श नगर, इंदिरा नगर, समता कालोनी, उडिया बस्ती, पंचशील नगर, नहर पारा, विलेज बलोदा, विलेज जांजगीर, उरला आदि।
इंडस्ट्रियल एस्टेट -490026 : सुरडूंग, ढौर, करंजा, कुरूद, नारधा, सम्पूर्ण इंडस्ट्रियल एरिया, एवं लाईट इंडस्ट्रियल एरिया, कैलाश नगर, कल्याण नगर, मंगल बाजार, नंदिनी रोड, घासीदास नगर, भिलाई छावनी, राजीव नगर, श्रमिक नगर, फौजी नगर, एसबीआई एरिया, हथखोज, ट्रांसपोर्ट नगर, टेलीकाम फैक्टरी, इंदिरा नगर आदि।
कुम्हारी – 490042 : कुम्हारी, विलेज कपसदा, लिमतरा, ओटेबंद, पैंदा, कुम्हारी, रेलवे कालोनी, रेल्वे स्टेशन, जीई रोड, मार्केट एरिया, आदि।
नंदिनी – 490036 : अहिवारा, भीम बोरी, गिरहोला, हसदा, गोंडगिरी, गौरी, गोठाली, मेडेसरा, मुरमुंडा, नंदिनी खुंदनी, बीएसपी माइंस एरिया एण्ड टाउनशिप।
दुर्ग – 491001 : सम्पूर्ण दुर्ग क्षेत्र, रायपुर नाका से लेकर धमधा नाका तक, बोरसी गांव, बोरसी एक्सटेंशन, शंकर नगर, आदर्श नगर, आनंद नगर, राजीव नगर, मुकुट नगर, विद्युत नगर , केला बाड़ी, कसारडीह, तितुरडीह, कैलाश नगर, शिवनाथ नदी एरिया एवं बस्ती, पुलगांव, आदर्श नगर, पदमनाभपुर, विलेज मोहाली, बघेरा, करडीह, उरला, कबीरनगर, इंदिरा नगर, विलेज भेड़ेकर, विलेज बोरई, विलेज बोरी, विलेज चिचा, विलेज हनोदा, विलेज हिर्री, जेवरासिरसा, लिट्टी समरिया, नगपुरा, नंदकट्टी, नवागांव, पुरदा, पिसेगांव, रसमड़ा, डिमरी, अंजोरा, तुमाकला। सम्पूर्ण दुर्ग में केवल एक ही वितरण कार्यालय है।
उतई – 491107 : विलेज डूंडेरा, फैकरी, कोपली, नेवई, पानपुर, पप्पुपोरा, पुरई, सैलूद, उतई, पेडल, पतौरा।
पाटन – 491111 : बटंग, बेथना, भंसोली, बोरईद, दरबार मुखोली, देवड़ा, गुजरा, जामगांव, केसरा, खमहरिया, महोदा जित, शंकरा, शंतारा, तर्रा, तेली गुंडंा वगैरह।
अर्जुन्दा- 491225 : विलेज भरदाकला, चोरिल, डूंडेरा, गब्दी, हड़ागहन, कंदुल, काशी, खनसुनी, तिरगा, सूर्यगांव, अर्जुन्दा।

Leave a Reply