• Wed. May 1st, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

केपीएस में युवा संसद 11 को

Dec 4, 2014

kps, youth parliament on 11 decemberदुर्ग। लोकतंत्र के प्रति आस्था जगाने और संसदीय कार्य प्रणालियों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 11 दिसम्बर को कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर में युवा संसद का आयोजन किया जायेगा। युवा संसद में संभाग के चयनित स्कूलों के चयनित विद्यार्थी संसद सदस्यों की भूमिका निभायेंगे। संसदीय समस्त गतिविधियों यथा प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण, विधेयक पारित करना, शून्य काल जैसी समस्त प्रक्रियाओं का जीवंत प्रदर्शन युवा सांसदों द्वारा किया जायेगा। यहां दर्शक दीर्घा, प्रेसदीर्घा, सभापति भी होगी, जहां से संसदीय गतिविधियों का अवलोकन किया जा सकेगा।

One thought on “केपीएस में युवा संसद 11 को”

Leave a Reply