बिलासपुर। नगर निगम के अफसरों ने पूर्व राज्यसभा सांसद इनग्रिड मैक्लाउड के पति रॉडनी मैक्लाउड के पति का होटल सील कर दिया गया है। इसका उद्घाटन दो माह पूर्व ही हुआ था। निगम के अधिकारियों ने उनसे होटल-रेस्तरां खोलने की अनुमति दिखाने को कहा था किन्तु समयसीमा बीत जाने के बाद भी वे अनुमति नहीं दिखा पाए। इस पर निगम आयुक्त के निर्देश पर जरहाभाठा-नेहरू चौक मार्ग पर स्थित यू एंड मी रेस्टोरेंट को सील कर दिया। निगम अफसरों ने रेस्टोरेंट के शटर पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है। इंग्रिड मैक्लाउड कांग्रेस से एंग्लो इंडियन कोटे के तहत राज्यसभा में मनोनीत की गई थीं।