• Fri. May 3rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

अमेरिका में छा गया भिलाई का लाल

Mar 13, 2015

ajay satsangi creates historyभिलाई। संगीत के क्षेत्र में भिलाई के अजय सत्संगी ने अमेरिका में अपनी धाक जमा दी है। हाल ही में उन्हें अमेरिकी चैनल सीबीएस के अंडरकवर बॉस शृंखला में पेश किया गया। अंडरकवर बॉस कारपोरेट वर्ल्ड से उन लोगों को चुनकर सामने लाता है जो अपनी निष्ठा, कर्त्तव्यपरायणता, विलक्षण प्रतिभा तथा अपनी कंपनी के प्रति विशिष्ट सोच रखते हैं।  अजय सत्संगी को पीवे इलेक्ट्रानिक्स से चुना गया है। संगीत की दुनिया में एजे के नाम से परिचित अजय सत्संगी को वीजा स्पांसर किया गया है। साथ ही अपना स्टूडियो स्थापित करने के लिए उन्हें 20 हजार यूएस डॉलर्स का अनुदान तथा गिटार के उस्ताद एवं एजे के आदर्श जो सैट्रियानी के साथ वन-टू-वन भेंट एवं प्रशिक्षण का अवसर भी प्रदान किया गया है। read more
अजय सत्संगी ने 2012 में कैलीफोर्निया के हॉलीवुड स्थित म्यूजिशियन्स इंस्टीट्यूटेड (एमआई) में बतौर छात्र प्रवेश किया। 2013 में अपना कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें न केवल महत्वपूर्ण मंचों पर प्रस्तुतियां देने के लिए आमंत्रित किया गया बल्कि वे समीक्षकों के भी पसंदीदा कलाकार बन गए। अमेरिकी की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं, रेडियो और टीवी शोज ने उनका साक्षात्कार प्रकाशित प्रसारित किया।
एजे मूलत: कम्पोजर हैं। हालांकि पहले वे संसार के श्रेष्ठ गिटार वादक बनना चाहते थे तथा उन्होंने छह वर्षों तक कठिन अभ्यास भी किया किन्तु फिर उन्हें अपनी राह मिल गई। उन्होंने संगीत रचना को अपना क्षेत्र बनाया। एजे कहते हैं कि दुनिया का पहला संगीत खुशियों से जुड़ा हुआ था। फसल पकने, घर में नया मेहमान आने पर लोग अपने खुशी के पलों को संगीत के साथ मनाया करते थे। बाद में इसका अलग अलग क्षेत्रों में विकास हुआ। भक्ति, नृत्य, विभिन्न शास्त्रों का वर्णन करने से लेकर फौज के लयबद्ध संचालन के लिए भी संगीत का सहारा लिया गया। सेना को युद्ध के लिए ललकारने से लेकर विजयी होने तक हर जगह संगीत ने जन्म लिया।
एजे बताते हैं कि अपनी पहली कम्पोजिंग उन्होंने दुनिया की हर मां को समर्पित करना का निश्चय किया। उन्होंने अपनी मां पर संगीत की रचना की और फिर दुनिया की 10 अलग-अलग भाषाओं के गायकों को इसे अपनी अपनी भाषा में गाने के लिए आमंत्रित किया। वे चाहते थे कि यह संगीत मदर्स डे-2014 से पहले बाजार में आ जाए। काम कठिन था और वक्त भी कम था। पर अंतत: हमने इसे मदर्स डे से दो दिन पहले पूरा कर लिया। इस कृति की बिक्री से आने वाला धन, क्रेता के देश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए खर्च किया जाता है।
अवैध डाउनलोड
एजे बताते हैं कि एक वैध डाउनलोड से एक संगीतकार या कलाकार को एक वक्त का नाश्ता मिल जाता है। इसलिए जब कोई संगीत को अवैध स्रोतों से डाउनलोड करता है तो तकलीफ तो होती है किन्तु कई बार यही एकमात्र रास्ता रह जाता है। वे बताते हैं कि उन्होंने 4 साल की उम्र में फिल्में देखनी शुरू कीं। संगीत से उनका परिचय भी इसी दौरान हुआ। 11 वर्ष की उम्र में उनका परिचय पाश्चात्य संगीत से हुआ। उन दिनों अपने पसंदीदा कलाकारों के कैसेट को बाजार में तलाशना भी काफी कठिन था। इसलिए वे अवैध रूप से कापी किए गए कैसेट्स को ही सुना करते थे। कई बार अवैध डाउनलोड्स या म्यूजिक की कापी बनाना मजबूरी होती है।
सफलता का फार्मूला
एजे बताते हैं कि किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए बार-बार स्वयं से ही प्रश्न करना होता है। सबसे पहले आप स्वयं से पूछें कि अपको क्या चाहिए? आपके किसके जैसा बनना चाहते हैं? आपके पास क्या है? अर्थात प्रतिभा के स्तर पर आप कहां हैं? अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए आप किस तरह से आगे बढ़ेंगे। इतना तय हो जाने के बाद आपके सामने निश्चित राह होगी और आप उसपर आगे बढ़ पाएंगे। जब जब आपको लगे कि आप कहीं फंस गए हैं तो एक बार फिर रुककर स्वयं से यही तीन सवाल करें। रास्ता खुद ब खुद मिल जाएगा। जहां तक मेरा सवाल है पहले मैं गिटारिस्ट बनना चाहता था किन्तु बाद में मुझे पता चल गया कि मेरा असली क्षेत्र संगीत रचना है। अब मैं वही कर रहा हूं।

Leave a Reply