• Sun. May 5th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

भिलाई को स्मार्ट सिटी बनाने मांगा सहयोग

Jul 15, 2015

nirmala yadav, mayor bhilaiभिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की महापौर श्रीमती निर्मला यादव ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाने का चयन राष्ट्र स्तर पर आयोजित प्रतिस्पर्धा के माध्यम से किया जाना है। भिलाई को स्मार्ट सिटी में शामिल करने जन सहयोग आवश्यक है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि छ.ग. के प्रदेश से वित्तीय वर्ष 2015-16 के शहरी जनसंख्या के आधार पर 02 स्मार्ट सिटी के कोटा का निर्धारण भारत सरकार शहरी विकास मंत्रालय द्वारा किया गया है। जिसमें चयनित होने भिलाई के हर आम एवं खास लोगो को मिलकर प्रयास करना होगा। Read More
उन्होने कहा कि भिलाई में एशिया का सबसे बड़ा लोहे का कारखाना यहां कि चौड़ी सड़कें, सुव्यवस्थित बसावट, पर्याप्त अस्पताल, शिक्षाऔर संस्कृति के क्षेत्र में भिलाई की अलग पहचान इस शहर को स्मार्ट सिटी की ओर अग्रसर कर रहा है। आने वाले समय में मिशन अमृत, सबके लिए आवास,14 वां वित्त आयोग से प्राप्त होने वाले राशि का उपयोग स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने हेतु शहर के विकास पर खर्च किये जायेगे। शासकीय योजना को जनसामान्य के और नजदीक लाने शासकीय कार्यालयों को तेजी से ई-गर्वेन्स की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए देश के 100 शहरो का चयन किया जाना है इस चयन प्रक्रिया में हम भी प्रतिभागी बनना चाह रहे है। इसके लिए शासन के बनाए मापदण्डो को पुरा करना आवश्यक है।
शासकीय प्रक्रियाओं के अन्तर्गत निगम भिलाई अपने मापदण्डों को पुरा कर रहा है। जनभागीदारी जनता की आपेक्षओं के लिए जन सहयोग कि जरूरत है जिसके लिए हमें सोचना है अपना शहर कैसा हो इस उद्देश्य को लेकर हम सन 2050 तक कि स्थिति और शहरों को बनाने की परिकल्पना को सामने रखकर हमें शासन के पास एवं इस 100 शहरो की प्रतिस्पर्धा में जुडऩा है जहां जनता की भागीदारी की बात है वहां मिडिया का सहयोग और उनकी भागीदारी आवश्यक है। आप लोग निगम के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त को भी अपना शहर कैसा हो इस बारे में सोचा होगा। हम चाहते है आप भी इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं एवं शहर की आवश्यकता और उसकी उसकी परिकल्पना में अपना सहयोग देवें ताकि स्मार्ट सिटी की इस खुली प्रतिस्पर्धा में हम सबसे आगे रहे और भिलाई को स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त हो।

One thought on “भिलाई को स्मार्ट सिटी बनाने मांगा सहयोग”
  1. We respect your interest in the subject and will be happy to forward your credentials to the proper authorities. – Deepak Ranjan Das

Leave a Reply