• Fri. May 10th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

पोती के लिए तीजन ने टाला राष्ट्रपति का न्यौता

Jan 22, 2016

teejan-baiभिलाई। देश की सैकड़ों महिलाओं में चयनित छत्तीसगढ़ की पद्मभूषण तीजन बाई ने पोती होने की खुशी में शुक्रवार को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित लंच छोड़ दिया। भिलाई में रहने वाली तीजन बाई की बहन के बेटे को हाल ही में बेटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर राष्ट्रपति भवन में होने वाले लंच के लिए छत्तीसगढ़ की दो महिलाओं का चयन हुआ था। उनमें से एक तीजन बाई थीं। Read Moreतीजन बाई छत्तीसगढ़ी लोककला पंडवानी को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाली पहली महिला हैं। तीजनबाई को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से देश की सौ सफल महिलाओं में चुना गया था। वहीं सोशल मीडिया के सहयोगी मंत्रालय की ओर से चयनित छत्तीसगढ़ की दूसरी सफल महिला कोरबा निवासी साधना शर्मा दिल्ली पहुंच चुकी हैं। तीजन बाई की भिलाई में रहने वाली बहन रंभा के बेटे को बेटी हुई है। रंभा पास के गनियारी गांव में रहती हैं। तीजन ने कहा कि शाही भोज का आमंत्रण उनके साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी गर्व की बात है, लेकिन पोती होने की खुशी उससे अलग है। उन्होंने बताया कि नवजात की तबीयत अभी थोड़ी खराब है। इसलिए उसे भिलाई लाकर डॉक्टर को दिखाना भी है।

Leave a Reply