• Thu. May 2nd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

संजय रूंगटा ग्रुप में कार्निवाल का आगाज

Feb 11, 2016

sanjay-rungtaभिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के अतंर्गत संचालित कॉलेजों में बुधवार से कार्निवाल का आगाज हो गया। ग्रुप के चेयरमैन संजय रूंगटा ने बुधवार को इसका विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाडिय़ों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खिलाड़ी भावना के साथ प्रतिभा प्रदर्शन का आह्वान किया। श्री रूंगटा ने प्रतिभागी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खिलाड़ी भावना और शांति का संदेश देते हुए हवा में गुब्बारे छोड़े। यह वार्षिकोत्सव 13 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों के बीच खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धायें होगी। पहले दिन एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतिस्पर्धायें हुई। Read More
रूंगटा डेंटल कॉलेज के पीछे मैदान में खेलों के शुभारंभ अवसर पर डायरेक्टर साकेत रूंगटा, हर्षा रूंगटा, डॉ. पल्लवी रूंगटा गोयल, आर.एस.आर. इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी.एस.बोकारे एवं जी.डी.आर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी.के. तालपात्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। शाम तक खेले गए एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे। दौड़ 100 मी. बालक प्रथम-नॉरमन तिर्की, द्वितीय प्रिंस सिंह, 100 मी. बालिका प्रथम कल्याणी, द्वितीय सीमा साहू, 200 मी. बालक प्रथम नॉरमन तिर्की, द्वितीय अविनाश महोबिया 200 मी. बालिका प्रथम कल्याणी, द्वितीय प्रशंसा सिंह, 400 मी. बालक राहुल सोनी, रिलेरेस बालिका प्रथम आर.एस.आर. (कल्याणी, रेणुका, पूजा, प्रतिक्षा), द्वितीय डेंटल कॉलेज (लुईस मेथ्यू, कृतिका, सुधारानी, प्रशंसा) बालक रिलेरेस प्रथम आर.एस.आर (जय प्रकाश, छत्रपॉल, धनेश, प्रिंस) द्वितीय जी.डी.आर (विनय, नेपाल सिंह, श्याम, अविनाश), लम्बी कूद- बालक प्रथम जयप्रकाश, द्वितीय नॉरमन, लंबी कूद, बालिका प्रथम प्रिया सिंह, द्वितीय सुधा, भालाफेंक बालक प्रथम जयप्रकाश, द्वितीय सत्यप्रकाश, भालाफेंक बालिका प्रथम ज्योति कुमारी, द्वितीय पूनम राना, तवॉफेंक बालक प्रथम विशाल, द्वितीय चन्द्रशेखर, तवॉफेंक बालिका प्रथम, ज्योति कुमारी, द्वितीय सुधारानी, गोलाफेंक बालक प्रथम विशाल, द्वितीय बी.एस.राहुल, गोलाफेंक बालिका प्रथम सुधारानी, द्वितीय नेहा प्रधान। उक्त प्रतिस्पर्धाओं को संपन्न कराने में कॉलेज के प्राध्यापक बी.के.पटले, अबी बानी, अरूण देवांगन एवं निर्णायक अनुपमा वर्मा सक्रिय रहे।

Leave a Reply