• Thu. May 2nd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

सोशल मीडिया पर बिंदास होना पड़ सकता है भारी

Mar 11, 2016

csit1दुर्ग (संडे कैम्पस)। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम अगेन्स्ट विमेन डॉ सुरेशा चौबे ने छात्राओं को आगाह किया है कि वे सोशल साइट्स पर अपरिचित लोगों के फ्रेंड रिक्वेस्ट ऐक्सेप्ट न करें। साथ ही अपरिचित लोगों के फोन कॉल्स एवं अपने डीटेल्स शेयर करने से भी बचने की सलाह दी है। डॉ सुरेशा चौबे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्रपति शिवाजी अभियांत्रिकी महाविद्यालय में स्ट्रेंदनिंग विमेन्स अवेयरनेस राइट्स ‘स्वर’ के तत्वाववधान में आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अवांछित तत्व युवतियों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने इसपर अपने अनुभव भी शेयर किए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी सार्थक होगा जब महिलाएं एवं छात्राएं स्वयं अपनी अलग पहचान स्थापित कर माता पिता, समाज, एवं देश का नाम रौशन करें। Read More
संस्था के डायरेक्टर डॉ. अनुराग वर्मा ने कहा कि भारतीय महिला आज आर्मी, एयरफोर्स, पुलिस, आई टी, इंजिनियरिंग एवं चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिला दिवस तभी सार्थक होगा, जब कोई महिला प्रताडि़त नहीं होगी, कोई उन्हें दहेज के लिए जिन्दा नहीं जलाएगा, कन्या भ्रूण हत्या नहीं होगी, जब उसे खरीदा और बेचा नहीं जाएगा।
प्राचार्य डॉ. महेश पी ने सीएसआईटी की शिक्षिकाओं द्वारा गठित ‘स्वर’ समूह को सातवीं वर्षगांठ की बधाई दी। इस समूह का मूल उद्देश्य संस्था में कार्यरत महिलाओं के हित की रक्षा हेतु कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आज भारत में नारी को पुरुष के समान अधिकार प्राप्त हैं किन्तु यह कुछ समाजों तक ही सीमित है। यह दिवस तभी सफल होगा जब नारी के नजरिए का सम्मान होगा और वह अपने अस्तित्व पर गर्व करेगी।
संस्था के चेयरमेन अजय प्रकाश वर्मा ने कहा कि शास्त्रों में तो नारी को ऊंचा स्थान प्राप्त है लेकिन व्यवहार में नारी को कमजोर रूप में देखा जाता है। आज नारी पर जितने घिनौने अत्याचार हो रहे हैं वह किसी से छिपा नहीं है। ऐसा तो रावण के काल में भी नहीं हुआ। शास्त्र कहते हैं जहां नारी की पूजा होगी वहां सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। समाज में नारी की बढ़ती भूमिका को हमें खुले दिल से स्वीकार करना होगा।
स्वर द्वारा महिला सशक्तिकरण पर स्लोगन, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ पर रंगोली, स्टेटस ऑफ वुमेन इन कन्टेम्परेरी इंडिया पर स्पीच एवं डे ऑफ ए गर्ल पर पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, को-आर्डिनेटर डॉ. रेणु त्रिपाठी, प्रोफेसर श्रीमती अर्चना तिवारी, असि. प्रोफेसर श्रीमती प्रतिभा कुरूप एवं समस्त छात्राओं ने भागीदारी दी। मंच का संचालन असि. प्रोफेसर सुमिता सेनगुप्ता ने किया।

Leave a Reply