• Fri. May 3rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

भाजपा कार्यालय में पुस्तकालय को लोकार्पण

Apr 15, 2016

bjp-library-durgदुर्ग। जिला भाजपा कार्यालय में भारत के प्रथम जिला भाजपा स्तरीय पुस्तकालय का उदघाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह के कर कमलों से एवं राष्ट्रीय महासचिव सुश्री डॉ. सरोज पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमचंद यादव, केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, दुर्ग महापौर चंद्रिका चंद्राकर एवं जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।  Read More
इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने फीता काटकर कौशल उन्नयन कक्ष का भी उदघाटन किया जिसमे भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा के झंडे व गमछा आदि वस्त्रों की सिलाई व बिक्री कर जरुरत मंद महिलाओं के रोजगार का सृजन किया जायेगा।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह जी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूरे देश भर में जिला भाजपा कार्यालयों में पुस्तकालय प्रारम्भ करने का आव्हान किया है। दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में देश का सर्वप्रथम पुस्तकालय प्रारम्भ किये जाने पर उन्होंने जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी को बधाई देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्ग की जनता को भी इसका लाभ मिलने की कामना की।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कौशल उन्नयन कार्य प्रारम्भ करने पर जिला अध्यक्ष व महिला मोर्चा की प्रशंसा की । उन्होंने पुस्तकालय में सम्मिलित उच्च गुणवत्ता व भारत के महानतम लेखकों द्वारा रचित कृतियों की भी प्रशंसा की।
सभा को राष्ट्रीय महासचिव सुश्री डॉ. सरोज पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमचंद यादव, केबिनेट मंत्री रमशीला साहू व दयालदास बघेल ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष उषा टावरी ने दिया, मंच संचालन महामंत्री देवेन्द्र चन्देल व आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष काशीनाथ शर्मा ने किया।
जिला भाजपा की ओर अतिथियों का प्रतीक चिन्ह व शाल श्रीफल से सम्मान भी किया गया।
अहिवारा विधायक सांवलाराम डहरे, बेमेतरा विधायक अवधेश चन्देल, राज्य हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष दीपक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, दुर्ग महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती उषा टावरी, पूर्व विधायक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण विजय बघेल, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दयाराम साहू, कैलाश शर्मा,डॉ. रघुनन्दन तिवारी, डॉ. शोभाराम बंजारे व रविशंकर सिंह, बेमेतरा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, बालोद जिलाध्यक्ष लेखराम साहू, धमधा जनपद पंचायत अध्यक्ष जय सिंह राजपूत, थानसिंह मटियारा आदि मंचस्थ थे। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गण काशीनाथ शर्मा, नरेंद्र बंजारे, विनायक नातू, सुरेश दीक्षित,दिनेश देशमुख, डॉ. अनिल साहू, धनराज साहू, खिलावन वर्मा, उपासना चंद्राकर, ईश्वर शर्मा, नरेश चंद्र सिन्हा, बलदेव निषाद एवं अजय उमरे, वरिष्ठ भाजपा नेता रत्नेश चंद्राकर, शारदा गुप्ता, दीपक देवांगन, जितेंद्र वर्मा, चैनसुख भट्टड़, कांतिलाल जैन,संतोष सोनी, पुरुषोत्तम तिवारी, प्रकाश साहू, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री भूपिंदर सिंह, जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद मून, सतीश समर्थ, संजय सिंह, ललित चंद्राकर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बानी सोनी, महामंत्री रीता मेश्राम, कुमुद बघेल, शशि रायजादा, पार्षदगण दिनेश देवांगन, शिवेंद्र परिहार, देवनारायण चंद्राकर, विजय जलकारे, कविता तांडी, अरुण सिंह, अलका बाघमार, एल्डरमैन लुकेश बघेल, विधा नामदेव, शकीला खान, मण्डल महामंत्री गण अभिषेक गुप्ता, मनमोहन शर्मा, अजय भट्ट, पोषण साहू, मनोज टावरी, संदीप भाटीया, राजेश चंद्राकर, दिनेश मिश्रा, भगवान् चंद्राकर, अजीत चंद्राकर सहित कमल तिवारी, सीमा तिड़के, अनीता अग्रवाल, श्वेता बख्शी, हेमंत नेमा, दीपक सार्वा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply